टेस्टिंग के दौरान नजर आई Mahindra XUV.e9, मिल सकते हैं ये धाकड़ फीचर्स

महिंद्रा को उसकी दमदार SUVs के लिए जाना जाता है। देश में इलेक्ट्रिक कारों को भी काफी पसंद किया जा रहा है और ऐसे में महिंद्रा भी इस सेगमेंट में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। इस फैसले के तहत कंपनी इस साल के अंत से नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की शुरुआत कर सकती है। कंपनी की XUV.e9 इलेक्ट्रिक कूप कार को अगले साल भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल यह कार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है। आइये जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Mahindra XUV.e9: महिंद्रा को उसकी दमदार SUVs के लिए जाना जाता है। देश में इलेक्ट्रिक कारों को पसंद करने वाले लोगों की तादाद बढ़ रही है और इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी अपनी पहचान बनाना चाहती है। इस साल के अंत से कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक कारों के लॉन्च की शुरुआत कर सकती है। इस साल के अंत में XUV.e8 को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही 2025 में महिंद्रा भारत में XUV 700 आधारित इलेक्ट्रिक कूप कार XUV.e9 को लॉन्च कर सकती है। अब हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आइये जानते हैं कि इस कार में आपको क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Mahindra XUV.e9

टेस्टिंग के दौरान नजर आई Mahindra XUV.e9, मिल सकते हैं ये धाकड़ फीचर्स

बैटरी क्षमता (संभावित)600-80 kWh
रेंज (संभावित)500 किलोमीटर
लॉन्च की तारिख (संभावित)2025
इलेक्ट्रिक मोटरसिंगल इलेक्ट्रिक मोटर आधारित सिस्टम

XUV.e9 का डिजाईन

कार में आगे और पीछे नए डिजाईन वाले बम्पर देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही कार में नई वर्टीकल हेडलाइट भी देखने को मिल सकती है। कार में L शेप वाली DRL भी देखने को मिल सकती है और कार में आगे के साथ-साथ पीछे भी LED लाइट बार देखने को मिल सकता है। कार के एलॉय व्हील्स में भी बदलाव देखने को मिल सकता है और कार में नए डिजाईन वाले एलॉय व्हील्स लगाये जा सकते हैं।

End of Feed