Mahindra की नई XUV 7XO SUV भारत में हुई लॉन्च, कीमत 13.66 लाख रुपए से शुरू

Mahindra XUV 7XO: महिंद्रा ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए XUV 7XO SUV को लॉन्च कर दिया है। इस नई एसयूवी में कंपनी की ओर से XUV700 की सर्टिफाइड पावरट्रेन जारी रखी गई है। नई SUV में कुल छह वेरिएंट का विकल्प मिलता है, जिनमें AX, AX3, AX5, AX7, AX7T और AX7L शामिल हैं।

महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपने ग्राहकों के लिए नई Mahindra XUV 7XO SUV को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। कीमत की बात करें तो XUV 7XO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पेट्रोल रेंज के लिए लगभग 13.66 लाख रुपए रखी गई है। वहीं, डीजल वेरिएंट की कीमत लगभग 14.96 लाख से शुरू होती है। कंपनी की यह कार महिंद्रा के पॉपुलर मॉडल XUV700 का अपडेटेड और अधिक प्रीमियम वर्जन है। नई गाड़ी एक रिवाइज्ड डिजाइन, रिफ्रेश इंटीरियर और नए फीचर्स के साथ लाई गई है।

XUV 7XO SUV

XUV 7XO SUV भारत में आधिकारिक रूप से हुई लॉन्च (Photo: Mahindra)

डिजाइन और टेक्नोलॉजी

XUV 7XO में इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों ओर से कई महत्वपूर्ण और बड़े बदलाव किए गए हैं। एक्सटीरियर डिजाइन में रिडिजाइन्ड ग्रिल, बाय-LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, नए डिजाइन वाले फ्रंट और रियर बंपर, XEV 9S से लिए गए LED टेललैंप्स और नए एलॉय व्हील्स शामिल हैं, जो SUV को और अधिक प्रीमियम लुक देते हैं।

End of Feed