अब ऑनलाइन खरीदें Jawa Yezdi की पॉपुलर बाइक्स, Flipkart-Amazon पर उपलब्ध
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Jan 5, 2026, 06:31 PM IST
अब Jawa Yezdi Motorcycles की पॉपुलर बाइक Yezdi Adventure और Yezdi Roadster की खरीदारी ऑनलाइन की जा सकेगी। कंपनी ने इन दोनों ही बाइक को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन पर पेश कर दिया है।
Yezdi Adventure और Yezdi Roadster अब ऑनलाइन उपलब्ध (Photo : Jawa Yezdi Motorcycles)
Jawa Yezdi Motorcycles ने इस साल की अपनी दमदार नई पेशकश 2025 Yezdi Adventure और 2025 Yezdi Roadster को अब अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध करवा दिया है। Yezdi की सबसे पॉपुलर बाइक अभी तक केवल शोरूम में उपलब्ध थीं। कंपनी ने पिछले वर्ष की तुलना में रिकॉर्ड फेस्टिव बिक्री भी दर्ज करवाई है, जिसके बाद यह पॉपुलर बाइक अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर पेश कर दी गई हैं।
भारत के राइडर्स के लिए नई सौगात
अपने सभी नए मॉडलों के ऑनलाइन आने के साथ कंपनी पिछले वर्ष की मजबूत ऑनलाइन शुरुआत का लाभ उठाते हुए अपनी डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन पहुंच को तेज कर रही है। Jawa Yezdi Motorcycles के को-फाउंडर, अनुपम थारेजा ने कहा, "अपनी दो सबसे पसंदीदा Yezdi Motorcycles को अमेजन और फ्लिपकार्ट पर लाने से पूरे भारत के राइडर्स के लिए क्लासिक मोटरसाइक्लिंग का रोमांच अनुभव करना और आसान हो जाएगा।"
ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया
अमेजन या फ्लिपकार्ट पर एक्स-शोरूम बुकिंग राशि का भुगतान करें।
ऑथराइज्ड लोकल डीलर ऑर्डर की पुष्टि करता है और शेष ऑन-रोड भुगतान के लिए ग्राहक को गाइड करता है।
डीलरशिप पर रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस पूरा किया जाता है, इसके बाद अंतिम डिलीवरी दी जाती है।
इसके अलावा, एक्सेसरीज और ऐड-ऑन केवल डीलरशिप से ही खरीदे जा सकेंगे।
राइडर्स इन ऑफर्स का ले सकते हैं लाभ
अमेजन पर 6,500 रुपए तक का क्रेडिट कार्ड कैशबैक, अमेजन पे आईसीआईसीआई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पर अमेजन प्राइम ग्राहकों के लिए 5 प्रतिशत कैशबैक और 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिल रही है। फ्लिपकार्ट पर, 10,000 रुपए तक का बैंक ऑफर और 4,000 रुपए तक का क्रेडिट कार्ड कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है।
किन शहरों में उपलब्ध सर्विस
ब्रांड का ई-कॉमर्स नेटवर्क वर्तमान में 44 शहरों में संचालित हो रहा है, जिसमें 55 डीलर जुड़े हुए हैं। उत्तर में, नई दिल्ली के अलावा राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, सीकर, बीकानेर और उदयपुर; उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, आज़मगढ़, अलीगढ़, मथुरा, कानपुर, झांसी और बलिया; हरियाणा के रेवाड़ी और अंबाला; पंजाब के बठिंडा; जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर; और उत्तराखंड के देहरादून में ब्रांड का ई-कॉमर्स नेटवर्क संचालित हो रहा है।
इसी तरह, पूर्व में, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर और मालदा; ओडिशा के अंगुल, बालुगांव और भुवनेश्वर; छत्तीसगढ़ के रायपुर; झारखंड के जमशेदपुर; बिहार के समस्तीपुर; और मणिपुर के इम्फाल और पश्चिम में महाराष्ट्र के पुणे तथा गुजरात के राजकोट और जामनगर में ब्रांड का ई-कॉमर्स नेटवर्क संचालित हो रहा है।
दक्षिण में, कर्नाटक के बेंगलुरु, बेलगावी और गुलबर्गा (कलबुर्गी); तमिलनाडु के मदुरै; तेलंगाना के हैदराबाद, संगारेड्डी, महबूबनगर, करीमनगर और निजामाबाद; आंध्र प्रदेश के जेयपोर और विशाखापट्टनम में ब्रांड का ई-कॉमर्स नेटवर्क संचालित हो रहा है।