Mahindra XUV 3XO के कौन से वेरिएंट में क्या मिलेगा, बुक करने से पहले जान लीजिये

महिंद्रा ने अपनी नई SUV 3XO को लॉन्च कर दिया है। इस कार के 9 वेरिएंट मार्केट में पेश किए गए हैं। बेस वेरिएंट कि कीमत 7.49 लाख रुपये है। वहीं कार का टॉप मॉडल AX7 L है और इसकी कीमत 15.49 लाख रुपये है। आइये जानते हैं कार के किस वेरिएंट में आपको क्या खास फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Mahindra XUV 3XO Variants: महिंद्रा ने अपनी नई XUV 3XO को लॉन्च कर दिया है। कार में नए डिजाईन और नए इंटीरियर के साथ ही कई नए फीचर्स और नई पावरट्रेन भी देखने को मिलती है। महिंद्रा XUV 700 की तरह ही महिंद्रा XUV 3XO भी आपको कई वेरिएंट में देखने को मिलती है। कार में आपको तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं। 1.2 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन जो 111 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है, 1.2 लीटर का TGDi टर्बो-पेट्रोल इंजन जो 137 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है और 1.5 लीटर का डीजल इंजन, जो 117 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। पेट्रोल वाले दोनों ही इंजनों को अब 6 स्पीड आटोमेटिक गेयरबॉक्स का साथ मिलता है। डीजल इंजन के साथ भी 6 स्पीड आटोमेटिक गेयरबॉक्स मिलता है।

Mahindra XUV 3XO Variants

Mahindra XUV 3XO के किस वेरिएंट में क्या है खास?

कौन से वेरिएंट में कितनी ताकत?

महिंद्रा XUV 3XO के MX1, MX2 प्रो, MX3, MX 3 प्रो और AX5 वेरिएंट में 111 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करने वाला इंजन मिलता है। बेस मॉडल को छोड़कर कार के अन्य सभी वेरिएंट्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। 131 हॉर्सपावर ताकत वाला पेट्रोल इंजन सिर्फ टॉप 3 मॉडल्स, AX5 L, AX7, और AX7 L में ही मिलता है। कार के बाकी सभी वेरिएंट्स में आपको डीजल इंजन मिलता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला डीजल इंजन कार के सिर्फ तीन वेरिएंट्स में ही मिलेगा और बाकी सभी वेरिएंट्स में आपको मैन्युअल गेयरबॉक्स दिया जाएगा।

महिंद्रा XUV 3XO के किस वेरिएंट में क्या है खास

End of Feed