भारत की सबसे सुरक्षित 7-सीटर SUV बनी Mahindra XEV 9S, क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग

Mahindra XEV 9S भारत की सबसे सुरक्षित 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी बन गई है। Bharat NCAP में इस एसयूवी को के क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9S भारत की सबसे सुरक्षित 7 सीटर ईवी बन गई है। इस एसयूवी ने सेफ्टी के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) के क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। खास बात यह है कि एसयूवी ने एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन, दोनों कैटेगरी में अच्छा स्कोर हासिल किया है। इन नतीजों के साथ XEV 9S ने Mahindra XUV 7XO और Tata Safari को भी पीछे छोड़ दिया है।

Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S बनी सबसे सुरक्षित 7 सीटर एसयूवी

Mahindra XEV 9S को मिले कितने अंक?

Mahindra XEV 9S

Bharat NCAP के क्रैश टेस्ट में Mahindra XEV 9S ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 31.15 अंक हासिल किए हैं। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) टेस्ट में इसे 49 में से 45 अंक मिले हैं। कुल मिलाकर Bharat NCAP के तहत अब तक टेस्ट किए गए सभी 7-सीटर वाहनों में Mahindra XEV 9S ने 76.15 अंकों के साथ सबसे ज्यादा ओवरऑल स्कोर हासिल किया है। अच्छी बात ये है कि Bharat NCAP के ये टेस्ट परिणाम XEV 9S के सभी वेरिएंट पर लागू होते हैं। यानी ग्राहक इस इलेक्ट्रिक SUV का कोई भी वेरिएंट खरीदें, उसे इस क्रैश टेस्ट रेटिंग का लाभ मिलेगा।

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में प्रदर्शन

एसयूवी के फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में ड्राइवर के शरीर के सभी प्रमुख हिस्सों को अच्छी सुरक्षा मिली। इनमें सिर, गर्दन, छाती, पेल्विस, जांघें और पैर शामिल हैं। फ्रंट पैसेंजर के सिर, गर्दन और पैरों समेत ज्यादातर हिस्सों को भी अच्छी सुरक्षा मिली, जबकि छाती की सुरक्षा को अच्छी रेटिंग दी गई। साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर और साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में भी एसयूवी ने सभी प्रमुख हिस्सों को अच्छी सुरक्षा प्रदान की।

चाइल्ड सेफ्टी में भी शानदार प्रदर्शन

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के डायनामिक टेस्ट में XEV 9S ने 12 में से पूरे 12 अंक हासिल किए। हालांकि, CRS इंस्टॉलेशन टेस्ट में इसे 13 में से 9 अंक मिले। फ्रंटल और साइड क्रैश टेस्ट में 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी को पूरी सुरक्षा मिली।

End of Feed