Mahindra BE 6e And XEV 9e: महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार मार्केट में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारियां पूरी कर चुकी है। कंपनी कल यानी 26 नवंबर 2024 को बिल्कुल नई बीई 6ई और एक्सईवी 9ई भारत में शोकेस करने वाली है, इसकी कीमत की घोषणा भी संभवत: कल ही की जाएगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने एक्सईवी 9ई के केबिन की झलक हाल में दिखाई थी, अब कंपनी ने इस दोनों इलेक्ट्रिक कारों का स्टाइल और डिजाइन भी दिखा दिया है। इसके डैशबोर्ड को तीन स्क्रीन मिले हैं जो इसे लगभग पूरी तरह घेरे हुए हैं। कुल मिलाकर लॉन्च से पहले यहां हम वो सारी जानकारी दे रहे हैं जो अब तक सामने आ चुकी हैं।
26 नवंबर 2024 को Mahindra बिल्कुल नई BE 6e और XEV 9e भारत में शोकेस करने वाली है।
हाइटेक फीचर्स से लोडेड
महिंद्रा एक्सईवी 9ई के केबिन को बीई6 की तरह ही बनाया गया है जो ट्रिपल डिजिटल स्क्रीन से लोडेड है। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में महिंद्रा ने इसका कॉन्सेप्ट मॉडल शोकेस किया था। कंपनी ने इसे हाइटेक केबिन दिया है जिसमें नई महिंद्रा इलुमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील और नया इंफिनिटी लोगो मिले हैं। इसके अलावा कार को कांच की छत दी गई है जो बड़े साइज की है और कार के पिछले हिस्से तक पहुंचती है। महिंद्रा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल फीचर भी देने वाली है।
इलेक्ट्रिक थार भी जल्द आएगी
महिंद्रा एक्सईवी 9ई को एक्सयूवी.ई9 कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है जो एक कूपे एसयूवी है। इसके साथ हाइटेक फीचर्स के अलावा दमदार बैटरी पैक मिलेगा जिसकी कोई भी जानकारी अब तक महिंद्रा ने उपलब्ध नहीं कराई है। एक्सईवी 9ई के साथ कई अन्य इलेक्ट्रिक कारें भी महिंद्रा जल्द भारत में लॉन्च करेगी। इसमें थार.ई भी शामिल है जिसका कॉन्सेप्ट मॉडल कुछ समय पहले ही पेश किया गया है। लुक और स्टाइल में ये नेक्स्ट लेवल है और मार्केट में आते ही ये कार धमाल मचाने वाली है।
