ऑटो न्यूज़

कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, आने वाली है Maruti Suzuki की नई जनरेशन Alto

New Generation Maruti Suzuki Alto: मारुति सुजुकी नई जनरेशन ऑल्टो पर काम कर रही है जो अब अपनी 9वीं जनरेशन में पहुंचने वाली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2027 में कहीं इस नई कार को लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि नई ऑल्टो का भार मौजूदा मॉडल से करीब 100 किग्रा कम होगा।

Image

ये बहुत किफायती कार होगी जिसे फुल पैसा वसूल फीचर्स दिए जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई जनरेशन ऑल्टो होगी हल्की
  • 100 Kg वजह घटाएगी कंपनी
  • 30 Kmph से ज्यादा माइलेज

New Generation Maruti Suzuki Alto: मारुति सुजुकी की ऑल्टो भारत में कितनी पसंद की जाती है इसकी जानकारी सबको है। अब जो बात हम आपको बता रहे हैं वो ग्राहकों को खुश कर देने वाली है। मारुति सुजुकी नई जनरेशन ऑल्टो पर काम कर रही है जो अब अपनी 9वीं जनरेशन में पहुंचने वाली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2027 में कहीं इस नई कार को लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि नई जनरेशन ऑल्टो का भार मौजूदा मॉडल से करीब 100 किग्रा कम होगा। ये बहुत किफायती कार होगी जिसे फुल पैसा वसूल फीचर्स दिए जाएंगे।

100 Kg हल्की होगी नई कार

मौजूदा मारुति सुजुकी ऑल्टो का भार 680 किग्रा है और कंपनी इसका वजन लगभग 100 किग्रा कम करने वाली है। इसके बाद इस किफायती हैचबैक का भार 580 किग्रा हो जाएगा। इतने वजन के साथ ये कार 1970 में बिकने वाली सुजुलाइट कार के पास पहुंच जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा इसके माइलेज पर पड़ने वाला है। सुजुकी जापान वहां बिक रही कार के साथ माइल्ड हाइब्रिड इंजन देती है जो 25 से करीब 28 किमी/लीटर तक माइलेज निकाती है। माना जा रहा है कि भारत में इसका और भी एडवांस वर्जन लॉन्च किया जाएगा।

पहले से कम होगी कीमत

सुजुकी नई जनरेशन ऑल्टो को 1 मिलियन येन कीमत पर लॉन्च कर सकती है जो भारतीय मुद्रा में 5.46 लाख रुपये होती है। नए इंजन के साथ 10 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर दे सकती है, कार को मिलने वाली कुल ताकत में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी इसकी होगी। इससे साफ होता है कि 48 वोल्ट का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम लाइटवेट होगा और नई जनरेशन ऑल्टो के परफॉर्मेंस को और भी बेहतर कर देगा। अभी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन जानकारी मिली है कि 10वीं पीढ़ी की ऑल्टो का माइलेज 30 किमी/लीटर से भी ज्यादा होगा।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article