फरवरी 2024 में लॉन्च होने वाली है बिल्कुल नई Mahindra XUV300 Facelift

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 13, 2023, 10:21 PM IST

Mahindra भारतीय सड़कों पर लगातार XUV300 Facelift की टेस्टिंग कर रही है और अब कंपनी इसे February 2024 में लॉन्च करेगी। पिछले मॉडल के मुकाबले ये New SUV पूरी तरह नए अवतार में लॉन्च हो सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट
  • फरवरी 2024 में लॉन्च होगी SUV
  • पिछले मॉडल से पूरी तरह बदलेगी

Mahindra XUV300 Facelift: महिंद्रा लगातार नई एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट की टेस्टिंग भारत में कर रही है और अब इसकी लॉन्च का समय पता लग गया है। कंपनी फरवरी 2024 में नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है। नई एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट की बहुत सी जानकारी उजागर हो गई है। हाल में दिखा मॉडल नई एक्सयूवी300 का मिड वेरिएंट है जिसके साथ एडीएएस नहीं मिला है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि या तो इसका टॉप मॉॅडल एडीएएस के साथ आएगा, या इसे ये फीचर मिलेगा ही नहीं। कंपनी इसके अलावा लगातार 5 दरवाजों वाली थार की टेस्टिंग भी कर रही है जिसे जल्द देश के मार्केट में लाया जाएगा।

New Mahindra XUV300 Facelift

कंपनी फरवरी 2024 में नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है

कितनी बदली एक्सयूवी300

महिंद्रा की नई एक्सयूवी300 दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसी ही है, हालांकि इसमें कुछ मामूली बदलाव देखने को मिले हैं। महिंद्रा इस कार के साथ कनेक्टेड एलईडी लाइटबार देने के अलावा कई अन्य बदलाव करने वाली है। कार का पिछला हिस्सा लगभग समान नजर आ रहा है, हालांकि इसकी बॉडी में कुछ बदलाव मिलने की संभावना भी जताई गई है। इन बदलवों में दूसरे डिजाइन की ग्रिल, बोनट और बंपर्स शामिल हैं। कुल मिलाकर लुक और स्टाइल के मामले में ये नई एसयूवी पिछले मॉडल से लगभग पूरी तरह अगल हो सकती है।

End of Feed