महिंद्रा थार खरीदने का है प्लान? इस दशहरे पर करेंगे बुकिंग तो मिलेगी 16 महीने बाद

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 19, 2023, 02:19 PM IST

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने ग्राहकों को थार आरडब्ल्यूडी पर 1 साल से भी ज्यादा वेटिंग दे रही है। यानी अगर आप इस दशहरे पर नई थार रियर व्हील ड्राइव बुक करते हैं तो 16 महीने बाद इसकी डिलीवरी आपको मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • Thar RWD पर लंबी वेटिंग
  • 16 महीने करना होगा इंतजार
  • 12 लाख से भी कम है कीमत

Mahindra Thar RWD Waiting: महिंद्रा ने कुछ महीने पहले ही अपनी सबसे सस्ती थार आरडब्ल्यूडी भारत में लॉन्च की है और अब इस ऑफरोडर पर ग्राहकों को लंबी वेटिंग मिल रही है। नई महिंद्रा थार 2-व्हील ड्राइव की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.98 लाख रुपये है। अगर आप भी नई थार रियर व्हील ड्राइव खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसकी डिलीवरी के लिए एक साल से भी ज्यादा इंतजार करना होगा। इस ऑफरोडर के कुछ वेरिएंट्स पर तो 70 हफ्ते यानी 490 दिन की वेटिंग है, कुल मिलाकर 16 महीने से भी ज्यादा इंतजार ग्राहकों को करना होगा।

Mahindra Thar RWD Waiting

इस ऑफरोडर के कुछ वेरिएंट्स पर तो 70 हफ्ते यानी 490 दिन की वेटिंग है।

किस मॉडल पर कितनी वेटिंग

महिंद्रा थार 2डब्ल्यू के पेट्रोल वेरिएंट पर जहां 16-20 हफ्ते की वेटिंग दी जा रही है, वहीं इसके डीजल वेरिएंट पर ग्राहकों को 65 से 70 हफ्ते इंतजार करना होगा। महिंद्रा थार के 4-व्हील ड्राइव वेरिएंट में पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल 16 से 24 हफ्ते ही वेटिंग के साथ बेचे जा रहे हैं। महिंद्रा जल्द ही भारत में 5 दरवाजों वाली थार लॉन्च करेगी जिसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी की हालिया लॉन्च जिम्नी से होने वाला है। इसके साथ ही फोर्स गुरखा 5-डोर भी इन दोनों को कड़ी टक्कर देने वाली है।

End of Feed