Mahindra Thar Roxx: थार रॉक्स के लिए करना होगा ज्यादा इंतजार, जानें कितना बढ़ गया वेटिंग पीरियड

महिंद्रा थार रॉक्स को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। यह एक 5 सीटर SUV है जो ऑफ-रोड काफी काबिल है। इस SUV को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि इसका वेटिंग पीरियड एक बार फिर बढ़ गया है। अगर आप भी महिंद्रा रॉक्स (Mahindra Thar Roxx) खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की साबित हो सकती है।

Mahindra Thar Roxx: महिंद्रा को एक से बढ़कर एक शानदार SUVs बनाने के लिए जाना जाता है। कंपनी की थार को इसके क्लासिक और मस्कुलर लुक और जबरदस्त ऑफ-रोड क्षमता की वजह से काफी पसंद करते आए हैं। कुछ समय पहले ही कंपनी ने महिंद्रा थार का 5 डोर वर्जन, महिंद्रा थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx) भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। महिंद्रा थार रॉक्स को भी भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। इस कार की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसका वेटिंग पीरियड लगातार बढ़ रहा है। अब एक बार फिर थार रॉक्स के वेटिंग पीरियड (Thar Roxx Waiting Period) में इजाफा हो गया है। अगर आप भी इस धाकड़ SUV को खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको पहले इसके वेटिंग पीरियड के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिये।

Mahindra Thar Roxx

थार रॉक्स के लिए करना होगा ज्यादा इंतजार, जानें कितना बढ़ गया वेटिंग पीरियड

कितना बढ़ा वेटिंग पीरियड?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थार रॉक्स के वेटिंग पीरियड में 9 से 15 महीने का इजाफा देखने को मिल रहा है। विभिन्न वेरिएंट्स के हिसाब से वेटिंग पीरियड भी अलग-अलग है लेकिन आपको कम से कम 9 महीने और अधिकतम 1 साल 3 महीने इंतजार करना होगा। फिलहाल कंपनी हर महीने 9,500 थार कारें बनाने की क्षमता पर ऑपरेट कर रही है। इन 9,500 कारों में थार रॉक्स के साथ-साथ थार 3 डोर भी शामिल है। कंपनी फिलहाल कार निर्माण की अपनी क्षमता को बढ़ाने पर भी काम कर रही है। कंपनी अगले फेज में हर महीने 11,000 कारें बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।

End of Feed