ऑटो न्यूज़

अगले महीने बाजार में धमाल मचाने आ रही है नई थार, नया लुक के साथ मिलेगा बहुत कुछ

Mahindra Thar Facelift: मैकेनिकल स्तर पर थार फेसलिफ्ट में पहले जैसे ही दमदार इंजन ऑप्शन्स मिलेंगे, जिन्हें ‘THARians’ खूब पसंद करते हैं यानी ऑफ-रोडिंग का रोमांच बिल्कुल पहले जैसा ही रहेगा, हालांकि, ADAS, डैशकैम और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस्ड फीचर्स फिलहाल इस मॉडल में भी शायद ना मिलें।

Image

Mahindra Thar Facelift/Mahindra

ऑफ रोड गाड़ी की बात और Mahindra Thar की चर्चा ना हो, यह तो संभव नहीं है, वह इसलिए क्योंकि Mahindra Thar भारतीयों की पसंदीदा ऑफ रोडर है। अब Mahindra Thar एक नए लुक और नए फीचर्स के साथ आने वाली है। Mahindra Thar Facelift की लॉन्चिंग अगले महीने होने वाली है। आइए जानते हैं कि इसमें कौन-कौन से नए फीचर्स मिलेंगे।

Mahindra Thar Facelift के संभावित फीचर्स

नई थार के साथ पहले के मुकाबले बेहतर और बोल्ड फ्रंट ग्रिल मिलेगी। इसके अलावा स्लिक प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स मिलेगी जो कि DRLs स्टाइल में होगी। इसके अलावा नया बंपर भी मिलेगा। कहा जा रहा है कि नई थार को फ्रेश एलॉय व्हिल और री-डिजाइन LED टेल लैंप्स के साथ पेश किया जाएगा जिसका लुक रग्ड और टफ होगा। जैसा कि आपने Thar Roxx में देखा है कि यह एक 5-डोर SUV है, नई फेसलिफ्ट को इसी के जैसे फीचर्स के साथ और मामूली बदलाव के साथ पेश किया जाएगा।

10.25-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन

नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव होगा 10.25-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करेगा। यह पुराने 7-इंच यूनिट की जगह लेगा। थार फेसलिफ्ट में पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया स्टाइल स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। ये अब SUV सेगमेंट में आम हो गए हैं और थार को भी इस लिस्ट में शामिल कर देंगे।

इंजन और परफॉर्मेंस

मैकेनिकल स्तर पर थार फेसलिफ्ट में पहले जैसे ही दमदार इंजन ऑप्शन्स मिलेंगे, जिन्हें ‘THARians’ खूब पसंद करते हैं यानी ऑफ-रोडिंग का रोमांच बिल्कुल पहले जैसा ही रहेगा, हालांकि, ADAS, डैशकैम और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस्ड फीचर्स फिलहाल इस मॉडल में भी शायद ना मिलें।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article