Car Loan Offers: त्योहारों का मौसम शुरू होते ही बाजार में चहल-पहल बढ़ जाती है और लोग बड़े खरीदारी की प्लानिंग करने लगते हैं। भारत में दशहरा और दिवाली को नई गाड़ी खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। इसी वजह से ऑटोमोबाइल कंपनियां इस समय आकर्षक ऑफर और भारी डिस्काउंट देती हैं।
अगर आप भी अपनी ड्रीम कार लेने का सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है, लेकिन सिर्फ कार चुनना ही काफी नहीं है, बल्कि उसके लिए सही लोन विकल्प का चुनाव करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। त्योहारों में बढ़ती डिमांड को देखते हुए कई बड़े बैंक ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष कार लोन ऑफर पेश करते हैं। आइए जानते हैं कि अलग-अलग बैंकों में कौन-कौन लोन ऑफर्स मिल रहे हैं...
क्यों फायदेमंद है यह सीजन?
ऑटो कंपनियां कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और फ्री एसेसरीज तक देती हैं।
बैंक लचीली EMI और आकर्षक ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध कराते हैं।
कई संस्थान ऑन-रोड प्राइस का 100% तक फाइनेंस ऑफर करते हैं।
कुछ बैंक शुरुआती वर्षों की नियमित किस्त भरने के बाद प्री-पेमेंट और फोरक्लोजर चार्जेस भी माफ कर देते हैं।
कितने का मिलेगा कार लोन?
लोन की राशि आपकी आय, क्रेडिट स्कोर और वित्तीय स्थिति पर निर्भर करती है। उदाहरण के तौर पर, SBI अपनी कार लोन स्कीम में ग्राहकों को उनकी नेट मासिक आय के 48 गुना तक का लोन उपलब्ध कराता है। आवेदन की प्रक्रिया भी बेहद आसान है, जिसमें सामान्य दस्तावेज जैसे सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट और पहचान-पते का प्रमाण जमा करना होता है।
टॉप बैंकों की कार लोन ब्याज दरें
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI): 8.95% से 9.90% तक, न्यूनतम आय ₹3 लाख।
एचडीएफसी बैंक: 9.40% से शुरू, दर आय और CIBIL स्कोर पर निर्भर।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB): 8.90% तक, लेकिन CIBIL स्कोर 750 से ऊपर होना जरूरी।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 7.70% से शुरू, इसके लिए CIBIL स्कोर 800 से अधिक होना आवश्यक।
