Mahindra Thar Facelift Spied: थार के नए अवतार ने मचाई खलबली! क्या 'Thar Roxx' जैसा होगा इसका नया लुक?

इसके रियर लुक और अलॉय व्हील्स के डिजाइन में भी नयापन देखने को मिलेगा। जो लोग थार के 3-डोर वर्जन को उसके रफ-एंड-टफ लुक के लिए पसंद करते हैं, उन्हें अब इसमें रॉक्स वाली 'प्रीमियम फील' और मॉडर्न टच भी मिलेगा, जो इसे एक कम्पलीट पैकेज बनाता है।

महिंद्रा की थार हमेशा से ही ऑफ-रोडिंग के दीवानों की पहली पसंद रही है, लेकिन अब इसके नए 'फेसलिफ्ट' वर्जन की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान नई महिंद्रा थार (3-डोर) को देखा गया है, जिसे देखकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका नया लुक काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुई 'Thar Roxx' (5-डोर) से मिलता जुलता हो सकता है। कंपनी अपनी इस आइकॉनिक एसयूवी को अब पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक बनाने की तैयारी में है, ताकि यह न केवल ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर, बल्कि शहर की सड़कों पर भी अपनी धाक जमा सके।

Mahindra Thar Facelift

कैसा होगा फ्रंट लुक?

लीक हुई तस्वीरों और जानकारियों के मुताबिक, 2026 महिंद्रा थार फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसके 'फ्रंट लुक' में देखने को मिल सकता है। इसमें थार रॉक्स की तरह ही नई ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और सी-शेप वाले एलईडी डीआरएल (DRLs) दिए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, इसके रियर लुक और अलॉय व्हील्स के डिजाइन में भी नयापन देखने को मिलेगा। जो लोग थार के 3-डोर वर्जन को उसके रफ-एंड-टफ लुक के लिए पसंद करते हैं, उन्हें अब इसमें रॉक्स वाली 'प्रीमियम फील' और मॉडर्न टच भी मिलेगा, जो इसे एक कम्पलीट पैकेज बनाता है।

End of Feed