Mahindra Thar.e: लुक और स्टाइल में बवाल है नई महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक, लॉन्च होते ही मचाएगी तहलका

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 12, 2024, 08:23 PM IST

Mahindra Thar Electric SUV: महिंद्रा बहुत जल्द भारतीय मार्केट में नई थार इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसका नाम थार.ई रखा गया है। लुक और स्टाइल के मामले में ये गाड़ी नेक्स्ट लेवल है और मार्केट में आते ही ये हंगामा मचा देगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक दिखती है धमाल
  • जोरदार है इसका स्टाइल और डिजाइन
  • जल्द भारत में लॉन्च होने वाली है कार

Mahindra Thar.e: महिंद्रा ने 15 अगस्त 2023 को ही नई थार इलेक्ट्रिक से पर्दा हटाया है जो लुक और स्टाइल में गजब एसयूवी है। सामान्य ईंधन से चलने वाली थार के मुकाबले नई इलेक्ट्रिक थार पूरी तरह अलग दिखती है और इसका केबिन भी नेक्स्ट लेवल का होने वाला है। कंपनी जल्द ही भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में कई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने वाली है। महिंद्रा ने नई थार इलेक्ट्रिक को थार.ई नाम से पेश किया है जो बहुत कुछ पोलर भालू जैसी नजर आ रही है। 5 दरवाजों वाली इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को तगड़ा लुक और दमदार बॉडी दी गई है जिससे सड़क पर इसकी मौजूदगी बहुत जोरदार होती है।

Mahindra Thar Electric

कंपनी जल्द ही भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में कई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने वाली है

मिलेगी दमदार इलेक्ट्रिक मोटर

कुछ समय पहले ही फोक्सवैगन इंडिया और महिंद्रा के बीच आगामी इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर करार हुआ है। अब जानकारी सामने आई है कि नई महिंद्रा थार.ई के साथ एपीपी550 नाम की इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। ये दमदार मोटर 286 एचपी ताकत और 550 एनएम पीक टॉर्क क्षमता वाली है और तेज रफ्तार पर कार को भगाती है। फिलहाल ये मोटर आयात की जा रही है और अगर महिंद्रा के साथ फोक्सवैगन और स्कोडा के इलेक्ट्रिक वाहन ठीक-ठाक मात्रा में बिक गए, तो इसका उत्पादन घरेलू स्तर पर किया जा सकता है।

End of Feed