आ रहा Mahindra Thar Roxx का एक नया स्पेशल एडिशन? टीजर हुआ जारी

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV Thar Roxx का एक नया टीजर जारी किया है। यह इस बात का संकेत माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसका एक स्पेशल एडिशन लॉन्च कर सकती है। इस संभावित एडिशन में डिजाइन और थीम अपडेट के जरिए गाड़ी को और भी आकर्षक और यूनिक बनाए जाने की उम्मीद की जा रही है।

महिंद्रा एक बड़ी तैयारी के साथ अपनी पॉपुलर एसयूवी Mahindra Thar Roxx के एक नए स्पेशल एडिशन को बाजार में लाने जा रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस स्पेशल एडिशन का एक टीज़र जारी किया है। टीजर से इस नए मॉडल की फीचर-डिटेल्स तो सामने नहीं आई हैं, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एक स्पेशल एडिशन हो सकता है।

Mahindra Thar Roxx

आ रहा Mahindra Thar Roxx का एक नया स्पेशल एडिशन? ( Photo: Mahindra Thar/X handle)

कॉस्मेटिक रिविजन के साथ आ सकता है मॉडल

इस स्पेशल एडिशन में बाहरी और भीतरी हिस्सों में कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। महिंद्रा पहले भी Scorpio-N और XUV700 के Black/Ebony editions पेश कर चुकी है, जिनमें डार्क थीम, ब्लैक्ड-आउट एक्सेंट और स्पेशल एडिशन बैजिंग शामिल थे। ऐसे ही कुछ डिजाइन अपडेट्स थार रॉक्स के लिए भी देखे जाने की उम्मीद की जा रही है। यह बदलाव खास तौर पर बाहरी पेंट, ब्लैक हाइलाइट्स और शायद थीम-आधारित इंटीरियर के रूप में आ सकते हैं, जिससे SUV को एक अलग पहचान मिल सकती है।

End of Feed