Toyota Urban Cruiser Ebella: 543 किमी तक की रेंज वाली एसयूवी कितनी दमदार
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Jan 21, 2026, 03:08 PM IST
Toyota Urban Cruiser Ebella: टोयोटा ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नई इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella पेश की है। यह एसयूवी 543 किलोमीटर तक की लंबी ड्राइव रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है। टोयोटा की नई SUV खासतौर पर मिड‑साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में मारुति सुजुकी e‑Vitara और दूसरे प्रतिस्पर्धी मॉडलों को टक्कर देने के लिए पेश की गई है।
Urban Cruiser Ebella कितनी दमदार (Photo : toyota bharat)
Toyota Urban Cruiser Ebella: टोयोटा ने मिड‑साइज EV सेगमेंट में प्रवेश करते हुए भारत में अपनी नई ऑल‑इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella पेश की है। यह मॉडल मारुति सुजुकी के e‑Vitara पर बेस्ड है लेकिन टोयोटा की अपनी डिजाइन लैंग्वेज और फीचर्स के साथ आता है। इस नई इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग देशभर के टोयोटा डीलरशिप्स पर 25,000 के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है। आइए जल्दी से इस एसयूवी के डिजाइन, इंटीरियर, बैटरी-रेंज और परफॉर्मेंस पर एक नजर डाल लें-
डिजाइन और इंटीरियर
Urban Cruiser Ebella के डिजाइन में टोयोटा की यूनिक स्टाइलिंग दिखाई देती है, जिसमें बोंनेट को मजबूत और एयरोडायनेमिक लाइनें दी गई हैं। इसका साइज लगभग 4,285 mm लंबा, 1,800 mm चौड़ा और 1,640 mm ऊँचा है, और 2,700 mm का व्हीलबेस इसे एक प्रैक्टिकल SUV स्पेस प्रदान करता है। एसयूवी का केबिन ड्यूल‑टोन थीम के साथ आता है, जिसमें 10.25‑इंच का इन्फोटेनमेंट स्क्रीन और 10.1‑इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। दूसरे प्रीमियम फीचर्स में पैनोरामिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस Apple CarPlay/Android Auto, JBL साउंड सिस्टम और अंबियेंट लाइटिंग शामिल हैं। सेफ्टी को लेकर यह एसयूवी 7 एयरबैग्स, 360‑डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS के साथ आती है।
बैटरी, रेंज और परफॉरमेंस
Ebella दो बैटरी विकल्पों 49 kWh और 61 kWh के साथ लाई जाती है। बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट ARAI सर्टिफाइड 543 किमी तक का रेंज ऑफर करता है। दोनों बैटरी वेरिएंट में आगे एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है, जो लगभग 189 Nm टॉर्क प्रदान करता है। यह EV AC और DC फास्ट चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करता है, जिससे चार्जिंग का समय कम होता है।
किन कारों से होगा मुकाबला
Urban Cruiser Ebella भारत के मिड‑साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धी बनकर उभरी है। इस एसयूवी का मुकाबला Hyundai Creta Electric, Tata Curvv EV, MG ZS EV, Mahindra BE 6 और अपकमिंग Maruti Suzuki e‑Vitara जैसे मॉडलों के होगा। इस पेशकश के साथ टोयोटा का लक्ष्य ग्राहकों को लंबी ड्राइव रेंज, प्रीमियम फीचर्स और मजबूत सर्विस नेटवर्क के साथ आकर्षित करना है।
कितनी है एसयूवी की कीमत
कंपनी ने अभी तक Urban Cruiser Ebella की आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि यह भारत में टॉप इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी प्राइस के साथ उपलब्ध होगी। बुकिंग शुरू होने के साथ ही EV बाजार में लंबी रेंज वाली, हाई‑टेक और आरामदायक इलेक्ट्रिक SUV की तलाश वाले ग्राहकों के बीच इस नई टोयोटा पेशकश को लेकर उत्साह बढ़ गया है।