ऑटो न्यूज़

Mahindra Thar Roxx ने फिर जीता ग्राहकों का दिल, BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Mahindra Thar Roxx Safety Rating: 12.99 लाख रुपये शुरुआती कीमत वाली थार रॉक्स की जोरदार डिमांड जारी है। अब इस एसयूवी ने फिर से ग्राहकों का दिल जीत लिया है। हाल में भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम ने इसका क्रैश टेस्ट किया है जिसमें महिंद्रा थार रॉक्स ने कमाल किया है। इस एयसूवी ने बच्चों और वयस्कों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।

Image

भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम ने इसका क्रैश टेस्ट किया है जिसमें महिंद्रा थार रॉक्स ने कमाल किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा थार रॉक्स बनी 5-स्टार एसयूवी
  • भारत एनकैप ने किया इसका क्रैश टेस्ट
  • बच्चों और वयस्कों के लिए बहुत सुरक्षित

Mahindra Thar Roxx Safety Rating: महिंद्रा थार रॉक्स भारत में लॉन्च होते ही ग्राहकों की फेवरेट बन गई है। 12.99 लाख रुपये शुरुआती कीमत वाली थार रॉक्स की जोरदार डिमांड जारी है। अब इस एसयूवी ने फिर से ग्राहकों का दिल जीत लिया है। हाल में भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम ने इसका क्रैश टेस्ट किया है जिसमें महिंद्रा थार रॉक्स ने कमाल किया है। इस एयसूवी ने बच्चों और वयस्कों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। बीएनसीएपी क्रैश टेस्ट में वयस्कों के लिए इसे 32 में से 31.09 अंक मिले हैं, वहीं बच्चों की सेफ्टी के लिए इसमें 49 में से 45 पॉइंट हासिल किए हैं।

कितना बदला एक्सटीरियर

एक्सटीरियर की बात करें तो नई थार रॉक्स को इसके स्टैंडर्ड मॉडल से मिलता-जुलता लुक दिया गया है। हालांकि ताजा लुक के लिए नई 6 स्लैट ग्रिल, गोल एलईडी हेडलाइट्स, सी आकार के डीआरएल और अगले बंपर से जुड़े फॉग लाइट्स दिए गए हैं। अब इंडिकेटर्स एसयूवी के अगले फैंडर्स पर लगा दिए गए हैं, वहीं नई थार रॉक्स के साथ अलॉय व्हील्स भी काफी आकर्षक और अलग किस्म के दिए गए हैं। नई थार रॉक्स 7 रंगों - टेंगो रेड, ऐवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक, बैटलशिप ग्रे, बर्न्ट सिएना, फॉरेस्ट ग्रीन और नेबुला ब्लू में पेश की गई है।

मिला लंबा व्हीलबेस

महिंद्रा थार रॉक्स ना सिर्फ दिखने में जोरदार है, बल्कि शहरी के साथ कच्चे और चुनौतीपूर्ण रास्तों के हिसाब से तैयार की गई है। नई थार रॉक्स को लंबा व्हीलबेस दिया गया है जो इसके साथ मिले 2 एक्स्ट्रा दरवाजों के लिए जरूरी था। इससे केबिन में यात्रियों के बैठने की जगह भी बढ़ गई है। एसयूवी का सी-पिलर इसे और भी तगड़ा लुक देता है जिसके अगले हिस्से में चौकोर बीच की ग्लास विंडो और पिछले हिस्से में त्रिकोण आकार की पिछली विंडो दी गई है। इसके अलावा 3-डोर मॉडल से लिए गए डोर हैंडल्स, रियर व्यू मिरर और कई अन्य पुर्जे भी नई एसयूवी में देखने को मिले हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

बढ़े हुए व्हीलबेस से इसका केबिन काफी जगहदार हो गया है और आरामदायक सीट्स के अलावा कार्गो के लिए खूब सारी जगह मिलती है। नई थार रॉक्स के केबिन में पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हार्मन कार्डर साउंड सिस्टम और बड़े साइज के टचस्क्रीन सिस्टम के साथ ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी भी मिली हैं। यहां एड्रीनॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिला है। कंपनी ने एसयूवी को सबसे अहम फीचर भी दिया है जिसका नाम एडीएएस है।

कितना दमदार इंजन

महिंद्रा ने नई थार रॉक्स के एमएक्स1 वेरिएंट में 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया है जो 148 बीएचपी ताकत और 330 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। एमएक्स1 पेट्रोल में 2.0-लीटर टर्बो इंजन मिलता है जो 158 बीएचपी ताकत और 330 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इन दोनों को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया है। कुल मिलाकर अब ये एक ऐसी एसयूवी है जो शहरों के साथ पहाड़ी, रेगिस्तानी और कच्चे ग्रामीण रास्तों के लिए बहुत जोरदार विकल्प बन गई है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article