Mahindra SUV पर मिल रहा Festive Offer! अक्टूबर में 1.50 लाख तक की बचत का शानदार मौका

अगर आप एक नई एसयूवी घर लाने का विचार बना रहे हैं तो आपको महिंद्रा एसयूवी पर मिलने वाले फेस्टिव ऑफर्स के बारे में जानना चाहिए। इन ऑफर्स के साथ आपको करीब 1.50 लाख तक का फायदा मिल सकता है।

भारत में फेस्टिव सीजन में कार खरीदारी ग्राहकों के लिए एक सही समय हो सकता है । इस दौरान वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी गाड़ियों पर कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर पेश करती हैं। अक्टूबर 2026 में Mahindra भी अपनी चुनिंदा एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारों पर आकर्षक बेनिफिट दे रही है। इनमें Mahindra Scorpio N, Scorpio Classic, Thar, Bolero, Bolero Neo और XUV 3XO जैसे मॉडल शामिल हैं। अच्छी बात ये है कि कुछ वेरिएंट पर ग्राहकों को 1.50 लाख तक का फायदा मिल सकता है-

Mahindra SUV Festive Offer

Mahindra SUV खरीदने पर मिल रहा 1.50 लाख तक का फायदा

Mahindra Scorpio N पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट

महिंद्रा की Scorpio N पर इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके Z8L और Z8T 4WD ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 1.25 लाख का कैश डिस्काउंट और 25,000 की एक्सेसरीज का फायदा दिया जा रहा है। इस तरह कुल बेनिफिट 1.50 लाख तक पहुंच जाता है। वहीं, Z8L और Z8T 2WD ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 50,000 का कैश डिस्काउंट और 25,000 की एक्सेसरीज मिलाकर कुल 75,000 का फायदा है।

End of Feed