अब सड़कों पर नजर आएगी Mahindra की ये जोरदार इलेक्ट्रिक SUV, धांसू है रेंज

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 26, 2023, 09:54 AM IST

Mahindra ने गुड़ी पड़वा पर 400 ग्राहकों के साथ देशभर में नई XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी शुरू कर दी है. कंपनी ने फिलहाल ईवी के टॉप मॉडल की डिलीवरी शुरू की है, वहीं बेस मॉडल बाद में सौंपा जाएगा.

KEY HIGHLIGHTS
  • Mahindra XUV400 की डिलीवरी शुरू
  • 15.99 लाख रुपये है शुरुआती कीमत
  • 400 ग्राहकों को मिली इलेक्ट्रिक SUV

Mahindra XUV400 Electric SUV Delivery Begins: महिंद्रा ने कुछ समय पहले ही भारत में नई XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की है जिसकी डिलीवरी अब ग्राहकों को मिलना शुरू हो चुकी है. कंपनी ने गुड़ी पड़वा पर 400 ग्राहकों को नई ईवी सौंपी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये रखी गई है. Mahindra Automotive ने देशभर के ग्राहकों को XUV400 का टॉप मॉडल ईएल वेरिएंट ही फिलहाल डिलीवर करना शुरू किया है, वहीं इसके बेस ईसी वेरिएंट की डिलीवरी इसी साल त्योहारों के सीजन में शुरू होगी. बता दें कि कंपनी ने इन दोनों वेरिएंट्स की इंट्रोडक्टरी कीमत को पहली 5,000 यूनिट तक ही सीमित रखा है.

Mahindra Begins Deliveries Of New XUV400 Electric SUV

कंपनी ने इन दोनों वेरिएंट्स की इंट्रोडक्टरी कीमत को पहली 5,000 यूनिट तक ही सीमित रखा है.

456 किमी तक मिलेगी रेंज

End of Feed