Mahindra Scorpio N पर दोबारा बढ़ी वेटिंग, बुकिंग करने पर इतना करना होगा इंतजार

Mahindra Scorpio N Waiting: कंपनी की ये एसयूवी ग्राहकों के बीच बेहद पॉपुलर है और इसके कुछ वेरिएंट्स पर लंबी वेटिंग भी दी जा रही है। एसयूवी के ज्यादातर वेरिएंट 1 महीने की वेटिंग के साथ मिल रही है, लेकिन जेड4, जेड6 पर 1.5 महीने की वेटिंग ग्राहकों को मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की वेटिंग बढ़ी
  • 2 महीने तक करना होगा इंतजार
  • जेड8 एस वेरिएंट पर सबसे ज्यादा

Mahindra Scorpio N Waiting: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जा रहा है और इसकी वेटिंग कुछ समय कम रहने के बाद दोबारा बढ़ गई है। कंपनी की ये एसयूवी ग्राहकों के बीच बेहद पॉपुलर है और इसके कुछ वेरिएंट्स पर लंबी वेटिंग भी दी जा रही है। एसयूवी के ज्यादातर वेरिएंट 1 महीने की वेटिंग के साथ मिल रही है, लेकिन जेड4, जेड6 पर 1.5 महीने की वेटिंग ग्राहकों को मिलेगी। इसके अलावा सबसे ज्यादा वेटिंग महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के जेड8 एस पर मिल रही है, इस वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 2 से 2.5 महीने तक इंतजार करना होगा।

Mahindra Scorpio N Waiting Period

Scorpio N ग्राहकों के बीच बेहद पॉपुलर है और इसके कुछ वेरिएंट्स पर लंबी वेटिंग भी दी जा रही है

तगड़ा है एसयूवी का मुकाबला

महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो एन को अर्बन एसयूवी कहा है जो बिल्कुल नए सिरे से तैयार की गई है और इसके साथ सबकुछ नया दिया गया है। मुकाबले पर नजर डालें तो भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, टाटा सफारी, ह्यून्दे क्रेटा और ह्यून्दे एल्कजार जैसी कारों से होने वाला है। नई जनरेशन के साथ 17-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी टेललैंप्स, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम और शार्कफिन एंटीना जैसे बाहरी बदलाव दिए गए हैं। ये एसयूवी 7 रंगों - डीप फॉरेस्ट, डैजलिंग सिल्वर, रॉयल गोल्ड, नपोली ब्लैक, ऐवरेस्ट व्हाइट, रैड रेज और ग्रैंड कैनन में पेश की गई है।

End of Feed