Mahindra XUV700 Waiting: महिंद्रा ने एक्सयूवी700 की बिक्री बढ़ाने के लिए 10 जुलाई 2024 से 4 महीने के लिए इस एसयूवी पर 2.20 लाख रुपये तक डिस्काउंट की घोषणा की थी। इसके बाद एक्सयूवी700 की बिक्री में 40 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। बिक्री में बड़ी बढ़त के बाद इस प्रीमियम एसयूवी की वेटिंग में भी बड़ा उछाल आया है। अब ग्राहकों को बुकिंग करने के करीब 2 महीने बाद एक्सयूवी700 की डिलीवरी मिलेगी। बता दें कि महिंद्रा एक्सयूवी700 के बेस वेरिएंट से लेकर एएक्स5 वेरिएंट तक 1 महीने की वेटिंग मिल रही है, वहीं इसके एएक्स7 और एएक्स7 एल की बुकिंग के बाद 2 महीने का इंतजार करना होगा।
5, 6 और 7-सीटर लेआउट
महिंद्रा ऑटोमोटिव ने जब से एक्सयूवी700 मार्केट में लॉन्च की है, तब से ग्राहकों के बीच इसे खरीदने की होड़ लगी हुई है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही एक्सयूवी 700 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च हुआ है, इसके टॉप वेरिएंट में वेंटिलेटेड और कैप्टन सीट्स दी गई हैं। यानी कंपनी अब इस एसयूवी को 5, 6 और 7-सीटर लेआउट में बेच रही है। इसके अलावा नई महिंद्रा एक्सयूवी700 के साथ कई नए फीचर्स भी मिले हैं जिनमें ऑटो डिमिंग आईआरवीएम शामिल है। ये एसयूवी शानदार फीचर्स से लोडेड है और सेफ्टी के मामले में भी बहुत जोरदार है।
कितनी दमदार है XUV700
महिंद्रा एक्सयूवी700 भारी डिमांड में चल रही है और लंबे वेटिंग लिस्ट ग्राहकों को दी जा रही है। शानदार फीचर्स से लैस और दिखने में तगड़ी महिंद्रा एक्सयूवी700 का उत्पादन पुणे के नजदीक चाकन प्लांट में किया जा रहा है। भारत में इसका मुकाबला टाटा सफारी जैसी सेगमेंट की बाकी गाड़ियों से हो रहा है। कंपनी नए वेरिएंट के साथ 2.0-लीटर 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन देने वाली है जो 200 बीएचपी ताकत और 380 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कुल मिलाकर इस पैसा वसूल एसयूवी के टॉप मॉडल की बुकिंग पर ही आपको 2 महीने की वेटिंग दी जाएगी।
