ऑटो न्यूज़

Mahindra Scorpio N की कीमत में हुई बड़ी बढ़ोतरी, जानें कितनी महंगी हुई एसयूवी

स्कॉर्पियो एन के जेड4 डीजल मैनुअल 4डब्ल्यूडी 7एस वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 81,000 रुपये का इजाफा हुआ है। अब इस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.76 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 24.53 लाख रुपये तक जाती है।

Image

एसयूवी के सबसे सस्ते पेट्रोल वेरिएंट के दाम 52,199 रुपये बढ़ाए गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा स्कॉर्पियो की कीमत बढ़ी
  • 81,000 रुपये तक हुई बढ़ोतरी
  • भारत में ग्राहकों के बीच पॉपुलर

Mahindra Scorpio N Price Hike: महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन भारतीय मार्केट में सुपरहिट चल रही है और अब कंपनी ने इस एसयूवी की कीमत में बड़ी बढ़ौतरी की है। स्कॉर्पियो एन के जेड4 डीजल मैनुअल 4डब्ल्यूडी 7एस वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 81,000 रुपये का इजाफा हुआ है। इसके अलावा सबसे कम दाम जेड8एल डीजल एटी 2डब्ल्यूडी 7एस के बढ़ा है जो 1,995 रुपये है। एसयूवी के सबसे सस्ते पेट्रोल वेरिएंट के दाम 52,199 रुपये बढ़ाए गए हैं। अब इस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.76 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 24.53 लाख रुपये तक जाती है।

जोरदार है नई स्कॉर्पियो का मुकाबला

महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो एन को अर्बन एसयूवी कहा है जो बिल्कुल नए सिरे से तैयार की गई है और इसके साथ सबकुछ नया दिया गया है। नई जनरेशन मॉडल का एक्सटीरियर और इंटीरियर मौजूदा मॉडल के मुकाबले बिल्कुल नया है। मुकाबले पर नजर डालें तो भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, टाटा सफारी, ह्यून्दे क्रेटा और ह्यून्दे एल्कजार जैसी कारों से होने वाला है।

स्कॉर्पियो क्लासिक की तुलना में बड़ी

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की तुलना स्कॉर्पियो क्लासिक से करें तो ये 206 मिमी लंबी, 97 मिमी चौड़ी और 70 मिमी ज्यादा व्हीलबेस के साथ मार्केट में उतारी गई है। नई जनरेशन के साथ 17-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी टेललैंप्स, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम और शार्कफिन एंटीना जैसे बाहरी बदलाव दिए गए हैं। ये एसयूवी 7 रंगों - डीप फॉरेस्ट, डैजलिंग सिल्वर, रॉयल गोल्ड, नपोली ब्लैक, ऐवरेस्ट व्हाइट, रैड रेज और ग्रैंड कैनन में पेश की गई है।

केबिन में क्या-क्या मिला

व्हीलबेस बढ़ने से नई स्कॉर्पियो एन का केबिन पहले ज्यादा जगह वाला हो गया है और महिंद्रा ने इसे प्रीमियम बनाया है। यहां 12 स्पीकर्स वाले सोनी सिस्टम के साथ 3डी सराउंड साउंड सिस्टम, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, 20.32 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सेगमेंट में सबसे चौड़ी सनरूफ, लेदरेट सीट्स और 70 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स एसयूवी के केबिन में दिए गए हैं। यहां एड्रीनॉक्स के जरिए टेंपरेचर कंट्रोल किया जा सकता है, इसके अलावा दावा है कि ये दुनिया की पहली एसयूवी है जिसे व्हाट3वर्ड्स नेविगेशन सिस्टम दिया गया है जो वॉइस कमांड पर काम करता है।

कितना दमदार है इंजन

नई स्कॉर्पियो एन के साथ एमस्टेलियन पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 200 पीएस ताकत और 380 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। दूसरी ओर एमहॉक डीजल इंजन 175 पीएस पावर और 400 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये नई एसयूवी सेगमेंट की सबसे कम प्रदूषण फैलाने वाली कार बनकर सामने आई है। कंपनी ने इस दोनों इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों से लैस किया है। इसके साथ ही सेगमेंट में पहली बार शिफ्ट बाय केबल तकनीक का इस्तेमाल भी इसी एसयूवी में किया गया है।

सेफ्टी में भी जोरदार है नई एसयूवी

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के साथ 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक प्रीफिल, ई-कॉल, एसओएस स्विच और रोल ओवर मिटिगेशन जैसे कई और सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा नई एसयूवी कई ड्राइविंग मोड्स के साथ आई है जिनमें टारमेक, स्नो, मड और डेजर्ट शामिल हैं। नई कार को 4एक्सप्लोर टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम भी दिया गया है।

TNN Auto Desk
TNN ऑटो डेस्क author

ऑटोमोटिव जगत से जुड़े हर दिलचस्प और महत्वपूर्ण खबर हम यहां आपको समय पर देंगे। चाहे कारें हों या बाइक्स, इलेक्ट्रिक हो या हाईब्रिड सबके बारे में सच्ची और अच्छी जानकारी आपको लगातार मितली रहेगी।

और पढ़ें
End of Article