कचौड़ी-समोसों की तरह बिक रही हैं महिंद्रा की कारें, मुनाफा इतना कि जानकर होगी हैरानी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 10, 2023, 10:30 PM IST

महिंद्रा की कारों को भारतीय ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि लंबी वेटिंग के बावजूद ग्राहकों की कतार इन वाहनों के लिए लगी हुई है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि पिछली तिमाही में कुल मुनाफा 2,348 करोड़ रुपये रहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा कारों की बंपर बिक्री जारी
  • प्रॉफिट 2,348 करोड़ रुपये पहुंचा
  • ग्राहकों को मिल रही लंबी वेटिंग

Mahindra And Mahindra Net Profit: महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ छह प्रतिशत बढ़कर 2,348 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले साल समान अवधि में शुद्ध लाभ 2,209 करोड़ रुपये रहा था। एमएंडएम की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में राजस्व सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 34,436 करोड़ रुपये हो गया।

Mahindra Thar

2023-24 दूसर (जुलाई-सितंब) तिम शु प्रति बढ़क 2,348 कर रु रह

सालाना रेवेन्यू 18,869 करोड़

एमएंडएम के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनीश शाह ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि टेक महिंद्रा के लिए यह तिमाही कठिन रही, लेकिन कंपनी अब कारोबार में बदलाव लाएगी। मोटर वाहन उद्योग में दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार 20 प्रतिशत बढ़कर 18,869 करोड़ रुपये रहा।

End of Feed