ऑटो न्यूज़

कार ड्राइव करना होगा अब ज्यादा सेफ, सभी वहनों में टकराव की चेतावनी का फीचर होगा जरूरी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 11, 2023, 04:34 PM IST

Collision Warning System: पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों से टक्कर की आशंका को कम करने के लिए चार पहिया वाहनों, पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल्स की कुछ श्रेणियों में मैन्युफैक्चरिंग के समय ही ‘मूविंग ऑफ इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ (MOIS) लगाने का प्रस्ताव दिया है।

Image

मूविंग ऑफ इंफॉर्मेशन सिस्टम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों से टक्कर रुकेगी
  • मूविंग ऑफ इन्फॉर्मेशन सिस्टम लगाने का प्रस्ताव
  • सार्वजनिक परामर्श के बाद अधिसूचित किया जाएगा

Collision Warning System: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों से टक्कर की आशंका को कम करने के लिए चार पहिया वाहनों, पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल्स की कुछ श्रेणियों में मैन्युफैक्चरिंग के समय ही ‘मूविंग ऑफ इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ (MOIS) लगाने का प्रस्ताव दिया है।

यह प्रणाली टक्कर की स्थिति में समय रहते चेतावनी देगी। मंत्रालय ने इस संबंध में एक ड्राफ्ट में एमओआईएस (MOIS) के लिए वाहन उद्योगों के लिए मानक तय किए हैं। इसे सार्वजनिक परामर्श के बाद अधिसूचित किया जाएगा।

MOIS से ड्राइवर को मिलेगी चेतावनी

मूविंग ऑफ इंफॉर्मेशन सिस्टम (MOIS) का मतलब है एक ऐसी प्रणाली जो वाहन चालक को पास में पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों की उपस्थिति का पता लगाने और सूचित करने की सुविधा देती है और अगर जरूरी हो तो विनिर्माता की रणनीति के आधार पर संभावित टक्कर के बारे में चालक को चेतावनी देती है।

2024 तक देश में दुर्घटनाओं को कम करने का लक्ष्य

सड़क मंत्रालय का प्रस्ताव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 2022 में भारत में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या चिंताजनक रूप से 12% बढ़कर 4.6 लाख से अधिक हो गई, जिससे हर घंटे 19 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2024 तक देश में दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों की संख्या को आधा करने का लक्ष्य रखा है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article