ऑटो न्यूज़

Hyundai i20 रेंज पर दमदार त्योहारी डिस्काउंट, इसी महीने खरीद पर होगी इतनी सेविंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 10, 2023, 09:20 PM IST

Hyundai India ने कुछ समय पहले ही नई i20 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च की है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये है। कंपनी ने त्योहारी सीजन में इस नई हैचबैक पर 43,000 रुपये तक ऑफर्स दिए हैं।

Image

कंपनी ने त्योहारी सीजन में इस नई हैचबैक पर 43,000 रुपये तक ऑफर्स दिए हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे i20 पर जोरदार ऑफर्स
  • पूरी रेंज पर बचाएं 43,000 रुपये
  • जोरदार फीचर्स से लैस हैचबैक

Festive Offer On Hyundai i20: ह्यून्दे इंडिया ने कुछ महीने पहले ही नई i20 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च की है जिसपर त्योहारी सीजन में दमदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। नई i20 रेंज पर 43,000 रुपये तक ऑफर्स मिले हैं, इनमें 30,000 रुपये की नकद छूट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिला है। इसके अलावा कंपनी ने चुनिंदा कंपनियों के लिए 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया है। कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है। पिछले मॉडल की तुलना में नई प्रीमियम हैचबैक कई कॉस्मैटिक बदलवों के साथ आई है और इसे खूब सारे नए फीचर्स से भी लैस किया गया है।

क्या-क्या नया मिला कार में

अपडेटेड ह्यून्दे i20 फेसलिफ्ट के साथ 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार की ग्रिल भी नई है और बोनट पर ह्यून्दे का लोगो अब 3डी हो गया है। केबिन पर नजर डालें तो नई i20 ग्रे और ब्लैक थीम में आई है, बोस से लिया 7 स्पीकर वाला म्यूजिक सिस्टम, सेमी लेदरेट सीट्स, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिले हैं। सेफ्टी के मामले में कार 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी, एचएसी, वीएसएम और रियर पार्किंग सेंसर्स सामान्य तौर पर दिए गए हैं। कार के साथ टीपीएमएस, ओटीए अपडेट्स और ह्यून्दे ब्लूलिंक कनेक्टिविटी भी मिली है।

कितना बदला नई कार का इंजन

ह्यून्दे इंडिया ने नई i20 फेसलिफ्ट के साथ 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आईएसजी दिया है। कंपनी ने इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और आईवीटी गियरबॉक्स से लैस किया है। ये किफायती इंजन 82 बीएचपी ताकत और 115 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। नई कार पर तीन साल या 1 लाख किमी तक की सामान्य वारंटी मिल रही है। बता दें कि इसका टॉप मॉडल एस्टा ओ आईवीटी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 11.01 लाख रुपये है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article