ऑटो न्यूज़

Mahindra XUV700 की कीमत 4 महीने के लिए घटी, 2 लाख से भी ज्यादा होगी बचत

Mahindra XUV700 Price Cut: महिंद्रा की XUV700 ने भारत में 3 साल पूरे कर लिए हैं और इसी खुशी में कंपनी ने इसकी कीमत 4 महीने के लिए घटा दी है। इस दौरान एसयूवी की खरीद पर ग्राहक 2 लाख रुपये से भी ज्यादा बचत कर सकते हैं, ये वेरिएंट पर निर्भर करता है।

Image

अब इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये हो गई है जो 24.99 लाख रुपये तक जाती है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा XUV700 के भारत में 3 साल
  • कंपनी ने घटा दी एसयूवी की कीमत
  • 4 महीने तक ग्राहकों को होगा लाभ

Mahindra XUV700 Price Cut: महिंद्रा की XUV700 एसयूवी भारतीय मार्केट में खूब पसंद की जा रही है और इसके लिए अब भी जोरदार डिमांड अब भी जारी है। अब कंपनी ने इस एसयूवी के टॉप मॉडल एएक्स7 पर तगड़ा डिस्काउंट दिया है जिसने हाल में 3 साल मार्केट में पूरे किए हैं। कंपनी ने अस्थाई तौर पर 4 महीने के लिए XUV700 की कीमत में ये खास कटौती की है। इस एसयूवी की कीमत में 2 लाख रुपये से भी ज्यादा फायदा मिल रहा है। अब इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये हो गई है जो 24.99 लाख रुपये तक जाती है। एएक्स7 एल डीजल एमटी 7-सीटर पर सबसे कम 1.50 लाख और एएक्स7 एल डीजल एटी 7-सीटर पर सबसे ज्यादा 2.20 लाख रुपये की छूट मिल रही है।

5, 6 और 7-सीटर लेआउट

महिंद्रा ऑटोमोटिव ने जब से XUV700 मार्केट में लॉन्च की है, तब से ग्राहकों के बीच इसे खरीदने की होड़ लगी हुई है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही एक्सयूवी 700 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च हुआ है, इसके टॉप वेरिएंट में वेंटिलेटेड और कैप्टन सीट्स दी गई हैं। यानी कंपनी अब इस एसयूवी को 5, 6 और 7—सीटर लेआउट में बेच रही है। इसके अलावा नई महिंद्रा XUV700 के साथ कई नए फीचर्स भी मिले हैं जिनमें ऑटो डिमिंग आईआरवीएम शामिल है। ये एसयूवी शानदार फीचर्स से लोडेड है और सेफ्टी के मामले में भी बहुत जोरदार है।

कितनी दमदार है XUV700

महिंद्रा XUV700 भारी डिमांड में चल रही है और लंबे वेटिंग लिस्ट ग्राहकों को दी जा रही है। शानदार फीचर्स से लैस और दिखने में तगड़ी महिंद्रा XUV700 का उत्पादन पुणे के नजदीक चाकन प्लांट में किया जा रहा है। भारत में इसका मुकाबला टाटा सफारी जैसी सेगमेंट की बाकी गाड़ियों से हो रहा है। कंपनी नए वेरिएंट के साथ 2.0-लीटर 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन देने वाली है जो 200 बीएचपी ताकत और 380 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। वेटिंग पीरियड में आई कमी से ग्राहकों को अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा जो कंपनी के लिए बिक्री में और भी ज्यादा इजाफा करेगा।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article