Mahindra ने शुरू की Thar Roxx SUV की बुकिंग, अभी करें बुक नहीं तो मिलेगी लंबी वेटिंग

New Mahindra Thar Roxx Bookings Open: महिंद्रा ने नई थार रॉक्स की बुकिंग लेना अब शुरू कर दिया है। 5 दरवाजों वाली नई थार रॉक्स में इदलचस्पी रखने वाले 21,000 रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं। महिंद्रा ने इसका नया मॉक ब्राउन थीम वाला इंटीरियर भी दिखाया है जो खासतौर पर सिर्फ 4 बाय 4 वर्जन के साथ उपलब्ध होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • Mahindra Thar Roxx की बुकिंग शुरू
  • 21,000 रुपये में बुक कर सकेंगे SUV
  • बहुत आकर्षक है 5 दरवाजों वाली थार

New Mahindra Thar Roxx Bookings Open: महिंद्रा ने लंबे समय तक इंतजार कराने के बाद कुछ समय पहले ही नई थार रॉक्स लॉन्च की है। अब कंपनी ने इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। 5 दरवाजों वाली नई थार रॉक्स में इदलचस्पी रखने वाले 21,000 रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं। महिंद्रा ने इसका नया मॉक ब्राउन थीम वाला इंटीरियर भी दिखाया है जो खासतौर पर सिर्फ 4 बाय 4 वर्जन के साथ उपलब्ध होगा। बाकी सभी वेरिएंट्स में आपको आइवरी थीम ही मिलने वाली है। दिलचस्प ये भी है कि 4 बाय 4 रेंज पर कंपनी इस नई थीम के बदले अलग से कोई पैसा नहीं लेने वाली।

New Mahindra Thar Roxx Bookings Open

5 दरवाजों वाली नई थार रॉक्स में दिलचस्पी रखने वाले 21,000 रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं।

4 बाय 4 की कीमत कितनी है?

महिंद्रा ने हाल में नई थार रॉक्स एसयूवी के 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट की कीमत उजागर की है और अब इसके कंपनी ने इसका बुकिंग अमाउंट भी तय कर लिया है। नई थार रॉक्स में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 21,000 रुपये टोकन अमाउंट के साथ इसकी बुकिंग करा सकते हैं। कंपनी ने इस वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 22.49 लाख रुपये तक जाती है। ये कीमत 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट से करीब 1.8 लाख से 2 लाख रुपये तक महंगी है। कंपनी ने एमएक्स5, एएक्स5एल और एएक्स7एल में 4-व्हील ड्राइव विकल्प दिया है और इसमें लगा डीजल इंजन 175 बीएचपी ताकत बनाता है।

End of Feed