Mahindra Scorpio Classic पर बंपर डिस्काउंट, सस्ते में पूरा हो जाएगा एसयूवी का सपना

Mahindra Scorpio Classic Discount: स्कॉर्पियो क्लासिक पर अब कंपनी ने 1 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया है जिसे स्टॉक क्लीयरेंस ऑफर माना जा सकता है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट पर 1 लाख रुपये तक बचत कर सकते हैं, वहीं एस11 ट्रिम पर 50,000 रुपये का डिस्काउंट मिला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक पर डिस्काउंट
  • 1 लाख रुपये तक बचत कर पाएंगे आप
  • बेस वेरिएंट पर मिली सबसे ज्यादा छूट

Mahindra Scorpio Classic Discount: महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन लॉन्च करने के साथ-साथ पुराने मॉडल को भी कुछ बदलावों के साथ बेचना जारी रखा। स्कॉर्पियो क्लासिक पर अब कंपनी ने 1 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया है जिसे स्टॉक क्लीयरेंस ऑफर माना जा सकता है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट पर 1 लाख रुपये तक बचत कर सकते हैं, वहीं एस11 ट्रिम पर 50,000 रुपये का डिस्काउंट मिला है। बता दें कि इस डिस्काउंट में 20,000 रुपये की फ्री ऐक्सेसरीज शामिल हैं। ऐसे में अगर आप नई एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

Mahindra Scorpio Classic November Discount

स्कॉर्पियो क्लासिक पर अब कंपनी ने 1 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया है

लुक में सदाबहार महिंद्रा स्कॉर्पियो

नए मॉडल को बिल्कुल नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के साथ बेचा जा रहा और इसका लुक हमेशा से बहुत जोरदार बना रहा है। पिछले मॉडल के मुकाबले नई 2022 स्कॉर्पियो क्लासिक कई कॉस्मैटिक बदलावों के साथ आई है। इनमें ताजा प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, नई ग्रिल के साथ क्रोम फिनिश वाली 6 खड़ी स्लेट्स, नया लोगो, एलईडी डीआरएल, नया अगला बंपर और स्किड प्लेट्स के अलावा खड़े शेप के एलईडी टेललैंप्स, 17-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स और डुअल टोन क्लैडिंग शामिल हैं।

End of Feed