ऑटो न्यूज़

महिंद्रा XUV400 पर मिला बंपर डिस्काउंट, त्योहारी सीजन में ऑफर्स की बौछार शुरू

Mahindra Automotive ने अक्टूबर 2023 में अपनी दमदार Electric SUV पर बंपर डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने XUV400 पर 1.25 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दिया है जो इसकी कीमत में बड़ी कटौती कर रहा है।

Image

कंपनी ने अक्टूबर 2023 में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी पर 1.25 लाख रुपये तक बंपर डिस्काउंट उपलब्ध कराया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा XUV400 पर बंपर डिस्काउंट
  • 1.25 लाख रुपये की नकद छूट मिली
  • अक्टूबर के अंत तक होगा बड़ा फायदा

Mahindra XUV400 October Discount: महिंद्रा की धाकड़ इलेक्ट्रिक कार भारतीय मार्केट में काफी पसंद की जा रही है। XUV400 दिखने में बहुत खूबसूरत है और शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये है। अब कंपनी ने अक्टूबर 2023 में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी पर 1.25 लाख रुपये तक बंपर डिस्काउंट उपलब्ध कराया है। बता दें कि इसमें कोई और नहीं, बल्कि पूरा का पूरा कैश डिस्काउंट ईवी की कीमत पर मिला है। इसके अलावा महिंद्रा एक्सयूवी300 पर 90,000 हजार रुपये तक, महिंद्रा मजारो पर 73,000 तक, बोलेरो पर 70,000 और बोलेरो निओ पर 50,000 रुपये तक ऑफर्स कंपनी ने अक्टूबर 2023 में दिए हैं।

456 किमी तक मिलेगी रेंज

महिंद्रा XUV400 ईसी कम दमदार वेरिएंट है जिसके साथ 34.5 किलोवाट-आर बैटरी लगाई गई है। ये बैटरी पैक 159 पीएस ताकत और 310 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, सिंगज चार्ज में ये बैटरी पैक 375 किमी तक रेंज देता है। इसे 3.3 किलोवाट और 7.2 किलोवाट चार्जर के विकल्प दिए गए हैं। XUV400 ईएल की बात करें तो इसे 39.4 किलोवाट-आर लिथियम-आयन बैटरी पैक मिला है जो सिंगल चार्ज में इसे 456 किमी तक रेंज देता है, ताकत दोनों वेरिएंट की समान है।

रफ्तार और मुकाबला दोनों धाकड़

सिर्फ 8.3 सेकंड में ये कार 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 150 किमी/घंटा है। इस कार को फन, फास्ट और फियरलेस जैसे ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। भारत में नई महिंद्रा XUV400 का सीधा मुकाबला टाटा नैक्सॉन ईवी से शुरू हो चुका है, इसके अलावा एमजी जैडएस ईवी और ह्यून्दे कोना भी इसका मुकाबला करेंगे। कंपनी ने ये इलेक्ट्रिक एसयूवी 5 रंगों - आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू में लॉन्च कर है. यहां डुअल टोन में सेटिन कॉपर विकल्प भी मौजूद है।

TNN Auto Desk
TNN ऑटो डेस्क author

ऑटोमोटिव जगत से जुड़े हर दिलचस्प और महत्वपूर्ण खबर हम यहां आपको समय पर देंगे। चाहे कारें हों या बाइक्स, इलेक्ट्रिक हो या हाईब्रिड सबके बारे में सच्ची और अच्छी जानकारी आपको लगातार मितली रहेगी।

और पढ़ें
End of Article