ऑटो न्यूज़

बवाल लुक में आई 2023 टाटा सफारी फेसलिफ्ट, 21,000 रुपये के साथ बुकिंग शुरू

Tata Motors ने नई Safari Facelift की बुकिंग 21,000 रुपये टोकन के साथ भारत में शुरू कर दी है। कंपनी त्योहारों के सीजन में नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसे पहले के मुकाबले बहुत आकर्षक बनाया गया है।

Image

2023 टाटा सफारी की पहली झलक देखते ही आप समझ जाएंगे की इसका चेहरा आकर्षक हो गया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 टाटा सफारी फेसलिफ्ट पेश
  • 21,000 रुपये के साथ बुकिंग शुरू
  • जोरदार है नई एसयूवी का चेहरा

2023 Tata Safari Facelift: टाटा मोटर्स ने नई सफारी फेसलिफ्ट का पहला टीजर कुछ दिन पहले ही जारी किया था और अब कंपनी ने इस एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है। भारतीय मार्केट में ये टाटा की सबसे महंगी एसयूवी है अब ग्राहक इस 7-सीटर कार की बुकिंग 21,000 रुपये टोकन के साथ कर सकते हैं। कंपनी अक्टूबर 2023 के अंत तक सफारी फेसलिफ्ट की डिलीवरी ग्राहकों को देने लगेगी। दिखने में ये पहले से काफी आकर्षक हो गई है और कई बड़े बदलाव भी यहां देखने को मिले हैं। 2023 टाटा सफारी की पहली झलक देखते ही आप समझ जाएंगे की इसका चेहरा आकर्षक हो गया है।

हर जगह एलईडी लाइट

2023 टाटा सफारी के अगले हिस्से में नई ग्रिल मिली है जो ब्रोन्ज फिनिश में आई है। इसके दोनों हेडलैंप्स को जोड़ता एक एलईडी बार दिया गया है जो वेलकम फंक्शन का काम करता है। अगले बंपर पर एलईडी हेडलैंप्स ने जगह बनाई है और एसयूवी का चेहरा दिखने में बहुत आकर्षक हो गया है। पिछले हिस्से में भी कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स देखने को मिले हैं जो सिक्वेंशियल फंक्शन वाले हैं। इसके अलावा रियर वाइपर के साथ वॉशर और पिछले टेलगेट को पूरी तरह घेरता एलईडी स्ट्राइप भी एसयूवी को दिया गया है।

फीचर्स और इंजन धांसू

नई सफारी फेसलिफ्ट में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ नया इंटरफेस, एंबिएंट लाइटिंग और दो स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सबसे बड़ा आकर्षक फिर से पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड अगली सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, एयर प्यूरिफायर और एडीएएस हैं। एसयूवी को 2.0-लीटर डीजल इंजन मिला है जो 168 बीएचपी ताकत और 350 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स मिला है।

TNN Auto Desk
TNN ऑटो डेस्क author

ऑटोमोटिव जगत से जुड़े हर दिलचस्प और महत्वपूर्ण खबर हम यहां आपको समय पर देंगे। चाहे कारें हों या बाइक्स, इलेक्ट्रिक हो या हाईब्रिड सबके बारे में सच्ची और अच्छी जानकारी आपको लगातार मितली रहेगी।

और पढ़ें
End of Article