Thar से Scorpio N तक, महिंद्रा की इन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, बचेंगे 1.40 लाख तक

महिंद्रा द्वारा अपनी कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। महिंद्रा द्वारा थार, XUV 3XO और स्कॉर्पियो एन जैसी धाकड़ SUVs पर 1.40 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगा। आइये जानते हैं कि कंपनी की किस कार पर कस्टमर्स कितना डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।

Mahindra Cars Discount: भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा को दमदार SUVs बनाने के लिए जाना जाता है। महिंद्रा की थार से लेकर बोलेरो और स्कॉर्पियो एन जैसी कारें देश भर में काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। हाल ही में खबर आ रही है कि महिंद्रा द्वारा अपनी कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। महिंद्रा द्वारा थार, XUV 3XO और स्कॉर्पियो एन जैसी धाकड़ SUVs पर 1.40 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगा। आइये जानते हैं कि कंपनी की किस कार पर कस्टमर्स कितना डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।

Mahindra Cars Discount Offer

Thar से Scorpio N तक, महिंद्रा की इन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

महिंद्रा थार पर डिस्काउंट

महिंद्रा थार के MY2024 मॉडल पर फिलहाल 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट कार के ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट वाले पेट्रोल और डीजल मॉडल्स पर ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही थार के टू व्हील ड्राइव वेरिएंट के डीजल मॉडल पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है और पेट्रोल वेरिएंट पर 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

End of Feed