ताजा लॉन्च जिम्नी की हवा टाइट करने आ रही नई Mahindra Thar 5-डोर, बजट में होगी कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 1, 2023, 06:13 PM IST

Mahindra Thar 5-डोर हाल में एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखी गई है और कंपनी जल्द इसे भारत में लॉन्च करने वाली है. इस मॉडल को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि 5-डोर मॉडल भी रियर व्हील ड्राइव में आएगा और सस्ता होगा.

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा थार 5-डोर फिर आई नजर
  • इसे भी मिलने वाला है RWD System!
  • कम कीमत में मिलेगी जानदार SUV

New Mahindra Thar 5-Door: महिंद्रा ने हाल में नई जनरेशन स्कॉर्पियो एन एसयूवी भारत में लॉन्च कर दी है जो लैडर ऑफ फ्रेम चेसी पर आधारित है. ये चेसी तीन दरवाजों वाली थार का बड़े बदलावों के साथ तैयार किया गया वर्जन है. महिंद्रा बीते कुछ समय से 5 दरवाजों वाली थार एसयूवी पर काम कर रही है जिसे 2023 में लॉन्च किया जाने वाला है. अब ताजा मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है 5 दरवाजों वाली नई महिंद्रा थार कंपनी द्वारा हालिया लॉन्च स्कॉर्पियो एन वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी.

Mahindra Thar 5 Door Spotted Testing In India Again

5 दरवाजो वाल महिंद्र था कंपन द्वार हालिय लॉन् स्कॉर्पिय वाल प्लेटफॉर् आधारि होगी!

5-डोर में भी सस्ता वेरिएंट आएगा!

End of Feed