All New Mahindra Thar.e Concept: महिंद्रा ने 15 अगस्त को बिल्कुल नई थार इलेक्ट्रिक से पर्दा हटा लिया है जिसे पूरी तरह बदले हुए अंदाज में पेश किया गया है। कंपनी जल्द ही भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में कई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने वाली है जो एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। महिंद्रा ने नई थार इलेक्ट्रिक को थार.ई नाम से पेश किया है जो बहुत कुछ पोलर भालू जैसी नजर आ रही है। 5 दरवाजों वाली इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को तगड़ा लुक और दमदार बॉडी दी गई है जिससे सड़क पर इसकी मौजूदगी बहुत जोरदार होती है।
महिंद्रा ने नई थार इलेक्ट्रिक को थार.ई नाम से पेश किया है जो बहुत कुछ पोलर भालू जैसी नजर आ रही है।
देखेंगे तो देखते रह जाएंगे
महिंद्रा थार.ई को धाकड़ स्टाइल और डिजाइन में तैयार किया गया है जो फिलहाल कॉन्सेप्ट है, हालांकि इसका प्रोडक्शन मॉडल भी लगभग ऐसा ही होगा। इसका ग्राउंड क्लियरेंस भी जोरदार है जिससे किसी भी रास्ते पर इसे चलाने में कोई परेशानी नहीं होगी। डब्बे जैसे अपने आकार के चलते ये तगड़ी ऑफरोडर नजर आती है, इसके अलावा एसयूवी के साथ जोरदार पकड़ वाले टायर्स भी लगाए गए हैं। थार.ई नए इनग्लो ईवी प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है, इसका नाम पी1 है और साइज में ये लगभग मौजूदा महिंद्रा थार जैसी ही होगी।
कितनी होगी कीमत और रेंज
महिंद्रा थार.ई के साथ बीवायडी से ली गई बैटरी लगाई जाएगी और इसे फोक्सवैगन की ज्यादा दमदार इलेक्ट्रिक मोटर से लैस किया जा सकता है। ये दमदार बैटरी पैक 80 किलोवाट-आर क्षमता वाला होने की संभावना है जो करीब 450 किमी प्रति चार्ज रेंज इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को देगा। इसके अलावा छोटे बैटरी पैक के साथ थार.ई की रेंज 325 किमी तक मिलती है। कंपनी थार इलेक्ट्रिक के अलावा 5 अन्य इलेक्ट्रिक कारें भी लॉन्च करने वाली है, अनुमान है कि थार.ई 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत तक भारत आएगी। इसकी कीमत 18-20 लाख रुपये अनुमानित है।
