ऑटो न्यूज़

Mahindra Scorpio Classic की कीमत में बढ़ोतरी, जानें अब कितनी हुई शुरुआती कीमत

Mahindra & Mahindra ने Scorpio Classic की कीमत में 25,000 रुपये तक बढ़ोतरी कर दी है जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत 13.25 लाख हो गई है। लॉन्च के बाद से ही ये लेजेंडरी एसयूवी ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है।

Image

इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब 13.25 लाख रुपये हो चुकी है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • महंगी हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक
  • 25,000 रुपये तक बढ़ाई गई कीमत
  • 13.25 लाख रुपये शुरुआती कीमत

Mahindra Scorpio Classic Price Hike: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700 की तर्ज पर कंपनी ने नई स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत में 25,000 रुपये तक बढ़ोतरी कर दी है। ये नई एसयूवी लुक के मामले में आज भी धाकड़ बनी हुई है, इसके अलावा नई स्कॉर्पियो एन के मुकाबले बिक्री में ये एसयूवी कहीं कम नहीं पड़ रही है। इंडियन आर्मी ने भी नई स्कॉर्पियो क्लासिक के लिए बड़ा ऑर्डर दिया है जिसका दूसरा लॉट कंपनी सेना के सुपुर्द कर चुकी है। बता दें कि एसयूवी की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी बेस एस वेरिएंट में हुई है और इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब 13.25 लाख रुपये हो चुकी है।

लुक में सदाबहार महिंद्रा स्कॉर्पियो

नए मॉडल को बिल्कुल नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के साथ बेचा जा रहा और इसका लुक हमेशा से बहुत जोरदार बना रहा है। पिछले मॉडल के मुकाबले नई 2022 स्कॉर्पियो क्लासिक कई कॉस्मैटिक बदलावों के साथ आई है। इनमें ताजा प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, नई ग्रिल के साथ क्रोम फिनिश वाली 6 खड़ी स्लेट्स, नया लोगो, एलईडी डीआरएल, नया अगला बंपर और स्किड प्लेट्स के अलावा खड़े शेप के एलईडी टेललैंप्स, 17-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स और डुअल टोन क्लैडिंग शामिल हैं।

केबिन में भी बड़े बदलाव

नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के केबिन में भी कंपनी ने बड़े बदलाव किए हैं। अब 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ फोन मिररिंग, 16 जीबी का इंटरनल स्टोरेज, डुअल टोन ब्लैक और बेज थीम, वुड ट्रिम्स, अगले और पिछले हिस्से में आर्मरेस्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन, हाइट अडजस्टेबल ड्राइवर सीट और स्टीयरिंग पर दिए गए कंट्रोल्स शामिल हैं।

इंजन और सेफ्टी में भी धाकड़

सुरक्षा की बात करें तो नई स्कॉर्पियो क्लासिक के साथ महिंद्रा ने दो एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम और डोर लॉक फंक्शन दिए हैं। ये नया मॉडल दो वेरिएंट्स - एस और एस11 में पेश किया गया है जो पांच रंगों - पर्ल व्हाइट, नेपोली ब्लैक, रेड रेज, डीसेट सिल्वर और गैलेक्सी ग्रे उपलब्ध कराई गई है। कंपनी ने नई एसयूवी में 2.2-लीटर चार-सिलेंडर एमहॉक डीजल इंजन दिया गया है जो 130 बीएचपी ताकत और 300 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन सिर्फ एक 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

TNN Auto Desk
TNN ऑटो डेस्क author

ऑटोमोटिव जगत से जुड़े हर दिलचस्प और महत्वपूर्ण खबर हम यहां आपको समय पर देंगे। चाहे कारें हों या बाइक्स, इलेक्ट्रिक हो या हाईब्रिड सबके बारे में सच्ची और अच्छी जानकारी आपको लगातार मितली रहेगी।

और पढ़ें
End of Article