ऑटो न्यूज़

नई Mahindra Thar Roxx 4WD की कीमत आई सामने, इस दाम पर खरीद सकेंगे

Mahindra Thar Roxx 4WD Price: महिंद्रा ने रॉक्स के 4डब्ल्यूडी वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 22.49 लाख रुपये तक जाती है। ये कीमत 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट से करीब 1.8 लाख से 2 लाख रुपये तक महंगी है। कंपनी ने एमएक्स5, एएक्स5एल और एएक्स7एल में 4-व्हील ड्राइव विकल्प दिया है।

Image

कंपनी ने इस वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई महिंद्रा थार रॉक्स 4डब्ल्यू पेश
  • 18.79 लाख रुपये शुरुआती दाम
  • तीन ट्रिम्स में पेश हुआ ये सिस्टम

Mahindra Thar Roxx 4WD Price: महिंद्रा ने हालिया लॉन्च थार रॉक्स एसयूवी के 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट की कीमत उजागर कर दी है। कंपनी ने इस वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 22.49 लाख रुपये तक जाती है। ये कीमत 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट से करीब 1.8 लाख से 2 लाख रुपये तक महंगी है। कंपनी ने एमएक्स5, एएक्स5एल और एएक्स7एल में 4-व्हील ड्राइव विकल्प दिया है और इसमें लगा डीजल इंजन 175 बीएचपी ताकत बनाता है। कंपनी ने नई रॉक्स एसयूवी की पहली यूनिट नीलाम की है। इसकी सबसे बड़ी बोली 1.31 करोड़ रुपये तक गई जिसे कंपनी चैरिटी में देगी।

कितना बदला SUV का एक्सटीरियर

एक्सटीरियर की बात करें तो नई थार रॉक्स को इसके स्टैंडर्ड मॉडल से मिलता-जुलता लुक दिया गया है। हालांकि ताजा लुक के लिए नई 6 स्लैट ग्रिल, गोल एलईडी हेडलाइट्स, सी आकार के डीआरएल और अगले बंपर से जुड़े फॉग लाइट्स दिए गए हैं। अब इंडिकेटर्स एसयूवी के अगले फैंडर्स पर लगा दिए गए हैं, वहीं नई थार रॉक्स के साथ अलॉय व्हील्स भी काफी आकर्षक और अलग किस्म के दिए गए हैं। नई थार रॉक्स 7 रंगों - टेंगो रेड, ऐवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक, बैटलशिप ग्रे, बर्न्ट सिएना, फॉरेस्ट ग्रीन और नेबुला ब्लू में पेश की गई है।

थार रॉक्स को मिला लंबा व्हीलबेस

नई महिंद्रा थार रॉक्स को लंबा व्हीलबेस दिया गया है जो इसके साथ मिले 2 एक्स्ट्रा दरवाजों के लिए जरूरी था। इससे केबिन में यात्रियों के बैठने की जगह भी बढ़ गई है। एसयूवी का सी-पिलर इसे और भी तगड़ा लुक देता है जिसके अगले हिस्से में चौकोर बीच की ग्लास विंडो और पिछले हिस्से में त्रिकोण आकार की पिछली विंडो दी गई है। इसके अलावा 3-डोर मॉडल से लिए गए डोर हैंडल्स, रियर व्यू मिरर और कई अन्य पुर्जे भी नई एसयूवी में देखने को मिले हैं। बता दें कि महिंद्रा 3 अक्टूबर 2024 से भारतीय मार्केट में नई थार रॉक्स की बुकिंग शुरू करने वाली है।

इंटीरियर और फीचर्स में जोरदार

बढ़े हुए व्हीलबेस से इसका केबिन काफी जगहदार हो गया है और आरामदायक सीट्स के अलावा कार्गो के लिए खूब सारी जगह मिलती है। नई थार रॉक्स के केबिन में पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हार्मन कार्डर साउंड सिस्टम और बड़े साइज के टचस्क्रीन सिस्टम के साथ ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी भी मिली हैं। यहां एड्रीनॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिला है। कंपनी ने एसयूवी को सबसे अहम फीचर भी दिया है जिसका नाम एडीएएस है।

कितना दमदार है रॉक्स का इंजन

महिंद्रा ने नई थार रॉक्स के एमएक्स1 वेरिएंट में 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया है जो 148 बीएचपी ताकत और 330 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। एमएक्स1 पेट्रोल में 2.0-लीटर टर्बो इंजन मिलता है जो 158 बीएचपी ताकत और 330 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इन दोनों को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया है। महिंद्रा ने अब तक इस एसयूवी के मिड और टॉप मॉडल के इंजन की जानकारी साझा नहीं की है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article