महिंद्रा की भारतीय मार्केट में एकतरफा धूम, मार्केट कैपिटल 2 लाख करोड़ के पार

महिंद्रा एंड महिंद्रा के पैसेंजर से लेकर कमर्शियल वाहन भारतीय मार्केट में खूब पसंद किए जा रहे हैं। यही वजह है कि कंपनी का मार्केट कैपिटल 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है जो बहुत बड़ा आंकड़ा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा का मार्केट कैपिटल बूम पर
  • 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा
  • पहली बार पार किया बड़ा आंकड़ा

Mahindra Market Capital Crosses 2 Lakh Crore Mark: देश की प्रमुख वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. का बाजार पूंजीकरण दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) की अच्छी मांग और ट्रैक्टर खंड में मजबूत स्थिति से कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़ा है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर बीएसई में 1,636.85 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ। इसके साथ कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2.03 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

Mahindra Market Capital Crosses 2 Lakh Crore Mark

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर बीएसई में 1,636.85 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।

अप्रैल, 2022 में एक लाख करोड़

वाहन बनाने वाली इस कंपनी का बाजार पूंजीकरण डेढ़ साल से भी कम समय में दोगुना हो गया है। अप्रैल, 2022 में यह एक लाख करोड़ रुपये पर था जबकि मौजूदा सप्ताह में यह दो लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार पूंजीकरण सोमवार को पहली बार दो लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा था।

End of Feed