Kinetic Luna: वापसी करने वाली है मिडिल क्लास की शान ‘लूना’, नए अवतार में जल्द होगी लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 26, 2022, 08:31 PM IST

एक समय पर मार्केट में छाई Luna Moped अब जल्द भारत में वापसी करने वाली है. Kinetic Group ने ऐलान किया है कि Luna को Electric अवतार में तैयार किया जा रहा है और जल्द ग्राहकों के लिए ये उपलब्ध कराई जाएगी.

KEY HIGHLIGHTS
  • वापसी करने वाली है लूना मोपेड
  • इस बार इलेक्ट्रिक होगा अवतार
  • मार्केट में जल्द लॉन्च होगी ई-लूना

Iconic Luna To Make Comeback In India: काइनेटिक इंजीनियरिंग लिमिटेड ने ऐलान किया है कि कंपनी ने ई-लूना के चेसी और बाकी पुर्जों का उत्पादन शुरू कर दिया है. लूना मोपेड एक समय भारत के मिडिल क्लास तबके की शान हुआ करती थी और कंपनी अब इलेक्ट्रिक अवतार में जल्द इसकी वापसी करने वाली है. करीब एक साल पहले काइनेटिक ग्रुप ने नया प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की थी और अब ई-लूना की जानकारी देकर कंपनी ने साफ कर दिया है कि जल्द इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाने वाला है.

Kinetic Luna Electric

कर साल पहले काइेटिक ्र नया प्रोेक्ट शुरू कर की ोष

जल्द मार्केट में उतरेगी लूना इलेक्ट्रिक

काइनेटिक ग्रुप का कहना है कि इलेक्ट्रिक लूना के मुख्य चेसी से लेकर मेन स्टैंड, साइड स्टैंड और स्विंग आर्म्स को इनहाउस डेवेलप किया जाएगा. इन सबके उत्पादन के लिए व्यापक सबअसेंबली तैयार की जाएंगी. इसके अलावा कंपनी ने 5,000 यूनिट प्रति माह रोलआउट करने के हिसाब से एक प्रोडक्शन लाइन भी तैयार कर ली है. काइनेटिक की मानें तो प्लांट को अपग्रेड करने में 3 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किया गया है. इससे उत्पादन और मॉडल की असेंबली को सहायता मिलेगी.

End of Feed