LML याद है ना.. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ भारत में करने जा रही वापसी, बुकिंग शुरू

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 01:42 PM IST

भारत में एक समय LML के Scooters खूब पसंद किए जाते थे, अब कंपनी मार्केट में दोबारा एंट्री करने वाली है. एलएमएल ने Star नामक Electric Scooter के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है, इसके अलावा दो और EVs पेश की जाएंगी.

KEY HIGHLIGHTS
  • LML भारत में करेगी वापसी
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू
  • दो और ईवी पेश करेगी कंपनी

LML Star Electric Scooter Bookings Open: भारतीय मार्केट की एक पुरानी टू-व्हीलर निर्माता एलएमएल देश में जल्द वापसी करने वाली है. कंपनी ने अपने तीन नए इलेक्ट्रिक वाहनों से पर्दा हटा लिया है और अब कंपनी ने बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है. इसका नाम एलएमएल स्टार है और ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं. फिलहाल एलएमएल ने आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत या पावरट्रेन की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है.

LML Star Electric Scooter Bookings Open

एलएमएल ने आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत या पावरट्रेन की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है.

ई-स्कूटर में मिलेगा ये सब

एलएमएल की मानें तो स्टार इलेक्ट्रिक स्कूटर को राजाना इस्तेमाल किया जा सकता है और ये चलाने में बहुत आरामदायक ई-स्कूटर होगा. इसे जोरदार रफ्तार देने के साथ अडजस्ट होने वाली सीट, आसानी से इस्तेमाल में आने वाला स्क्रीन, फोटोसेंसिटिव हेडलैंप और फर्तीला-दमदार स्ट्रक्चर दिया गया है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, टचस्क्रीन के जरिए मिलने वाला फीडबैक और एलईडी लाइटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

ओरायन और मूनशॉट भी पाइपलाइन में

एलएमएल इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा ओरायल इलेक्ट्रिक बाइक और मूनशॉट भी जल्द भारत में लॉन्च करने वाली है. मूनशॉट को खासतौर पर शौकीनों के लिए तैयार किया जा रहा है जो एक डर्ट बाइक होगी जिसे शहरी इलाकों में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा. ये तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है जिसके साथ पोर्टेबल बैटरी, फ्लाय-बाय-वायर और पैडल असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे. ग्राहकों को सुरक्षित राइड देने के लिए कंपनी ने इसमें आईपी67 रेटेड बैटरी लगाई है और यहां इनबिल्ट जीपीएस भी मिलने वाला है.

End Article
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में ...

End of Feed