ऑटो न्यूज़

KTM Duke 390 का 2025 वाला अवतार हुआ लॉन्च, 2.59 लाख में मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

KTM ने ड्यूक 390 बाइक का नया और अपडेटेड साल 2025 वाला मॉडल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को 2.59 लाख रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया है। हालांकि बाइक की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है लेकिन बाइक को अब एक नए कलर ऑप्शन और कुछ नए फीचर्स का अपग्रेड भी दिया गया है।

Image

KTM Duke 390 का 2025 वाला अवतार हुआ लॉन्च

Photo : Times Now Digital

KTM Duke 390 2025: भारत दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन मार्केट है। हाल ही में जानी-मानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी KTM ने ड्यूक 390 बाइक का नया और अपडेटेड साल 2025 वाला मॉडल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को 2.59 लाख रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया है। हालांकि बाइक की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है लेकिन बाइक को अब एक नए कलर ऑप्शन और कुछ नए फीचर्स का अपग्रेड भी दिया गया है। आइये जानते हैं नई ड्यूक 390 में आपको क्या कुछ नया और खास ऑफर किया जा रहा है।

मिले ये नए फीचर्स

नई ड्यूक 2025 में आपको कुछ नए और खास फीचर्स का अपग्रेड भी ऑफर किया जा रहा है। नई ड्यूक 2025 के हैंडलबार में बाईं तरफ आपको नया स्विचगेयर देखने को मिलता है जिसमें क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है। इस एक फीचर के अलावा बाइक के अन्य फीचर्स में कोई खास बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलता है। अभी भी बाइक में 5 इंच का TFT डिस्प्ले देखने को मिलता है जिससे ब्लूटूथ कनेक्ट करके आप म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं, कॉल उठा सकते हैं/काट सकते हैं और टर्न बाय टर्न नेविगेशन भी कर सकते हैं। इसके साथ ही बाइक में ट्रैक मोड, नया सुपरमोटो ABS मोड, क्विकशिफ्टर और लॉन्च कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

नया रंग और इंजन

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि अब KTM ड्यूक 390 को एक नए कलर ऑप्शन में भी ऑफर किया जाएगा। इस कलर को एबोनी ब्लैक रंग का नाम दिया गया है। बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें आपको कोई बदलाव् देखने को नहीं मिलता है। बाइक में अभी भी 399cc का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 44.25bhp और 39nm का टॉर्क जनरेट करता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article