KTM ने लॉन्च की तीन नई एडवेंचर बाइक्स, इतनी है कीमत, मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

KTM ने 5 फरवरी 2025 को भारत में तीन नई एडवेंचर बाइक्स को लॉन्च कर दिया है। 390 एडवेंचर के साथ-साथ 250 एडवेंचर और 390 एडवेंचर X को भी भारत में लॉन्च कर दिया गया है। KTM की किस बाइक में क्या खासियत है और किस बाइक में आपको क्या खास फीचर्स मिलेंगे, इस बारे में आपको हम यहां बताने जा रहे हैं।

KTM 390 Adventure Launched: KTM ने 5 फरवरी 2025 को भारत में तीन नई एडवेंचर बाइक्स को लॉन्च कर दिया है। 390 एडवेंचर के साथ-साथ 250 एडवेंचर और 390 एडवेंचर X को भी भारत में लॉन्च कर दिया गया है। KTM ने नई 390 एडवेंचर बाइक को 3.68 लाख रुपये, नई एडवेंचर 250 बाइक को 2.60 लाख रुपये और नई 390 एडवेंचर X को 2.91 लाख रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया है। KTM की किस बाइक में क्या खासियत है और किस बाइक में आपको क्या खास फीचर्स मिलेंगे, इस बारे में आपको हम यहां बताने जा रहे हैं।

KTM 390 Adventure

KTM ने लॉन्च की तीन नई एडवेंचर बाइक्स

KTM 390 एडवेंचर

नई KTM 390 एडवेंचर बाइक में वर्टीकल हेडलैंप और आउटलाइन में DRL दी गई है। इसके साथ ही बाइक में बड़ी विंड स्क्रीन और बीक स्टाइल वाल मडगार्ड दिया गया है। फीचर्स के मामले में भी नई एडवेंचर 390 बाइक में बहुत कुछ खास है। बाइक में 5 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है और इसके साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है। 390 एडवेंचर में ऑफ-रोड ABS, राइड बाय वायर, क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS और ट्रेक्शन कंट्रोल और तीन राइड मोड्स भी मिलते हैं। बाइक में 399cc का सिंगल सिलेंडर इंजन है जो 46bhp और 39nm का टॉर्क जनरेट करता है।

End of Feed