Tata Cars Discount: भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा ने अगस्त 2024 में बेहद खूबसूरत SUV कूप टाटा कर्व को भारत में लॉन्च किया गया था। इस कार को ICE यानी पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी पेश किया गया था। फिलहाल टाटा कर्व के इलेक्ट्रिक अवतार पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है और आप इस ऑफर के तहत 70,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। टाटा कर्व के साथ ही पंच EV, टियागो EV और नेक्सॉन EV पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। आइये जानते हैं किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
Tata Curvv EV पर इतना डिस्काउंट
टाटा भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी वाली कंपनी है। टाटा के इलेक्ट्रिक कारों के लाइनअप में इस वक्त सबसे बड़ी बैटरी और सबसे ज्यादा पावर टाटा कर्व के पास ही है। टाटा कर्व को 45 किलोवाट और 55 किलोवाट बैटरी के साथ ऑफर किया जाता है। फिलहाल टाटा कर्व EV पर 70,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। टाटा कर्व में 55 किलोवाट की बैटरी मिलती है और यह कार 167 हॉर्सपावर जनरेट कर सकती है। 55 किलोवाट बैटरी के साथ यह कार एक फुल चार्ज में 585 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। ध्यान रहे ये ऑफर MY2024 मॉडल्स पर ऑफर किये जा रहे हैं।
टाटा पंच EV पर डिस्काउंट
टाटा पंच EV के स्मार्ट और स्मार्ट+, 3.3 किलोवाट AC चार्जर वाले, वेरिएंट पर 40,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 3.3 किलोवाट चार्जर वाले अन्य सभी वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स ऑफर किये जा रहे हैं। वहीं अगर आप 7.2 किलोवाट वाले AC फास्ट चार्जर ऑप्शन को चुनते हैं तो आप 70,000 रुपये तक बचा सकते हैं। ये ऑफर MY2024 मॉडल्स पर ऑफर किये जा रहे हैं और MY2025 वाले मॉडल्स पर फिलहाल 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
टाटा नेक्सॉन EV पर डिस्काउंट
टाटा नेक्सॉन EV पर भी इस वक्त बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। टाटा नैक्सॉन EV पर फिलहाल 40,000 रुपये तक के बेनेफिट्स ऑफर किये जा रहे हैं। लेकिन ध्यान रहे कि ये ऑफर्स सिर्फ MY2024 मॉडल्स पर ही उपलब्ध हैं। 2023 में नैक्सॉन EV को फेसलिफ्ट दिया गया था। टाटा कर्व के बाद 45 kWh क्षमता वाली बैटरी सिर्फ नैक्सॉन में ही मिलती है।
टाटा टियागो EV
टाटा की इलेक्ट्रिक कारों में सबसे ज्यादा डिस्काउंट इस वक्त टाटा टियागो EV पर ही ऑफर किया जा रहा है। टाटा टियागो EV पर फिलहाल 85,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ये डिस्काउंट टियागो के 3.3 किलोवाट चार्जर वाले XT वेरिएंट पर ही ऑफर किया जा रहा है। कार के टॉप मॉडल, XZ+ पर 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। MY2025 मॉडल में XZ वेरिएंट को छोड़कर 3.3 किलोवाट चार्जर के साथ अन्य सभी वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
