मिडिल क्लास की टुरटुरी ‘लूना’ जल्द करेगी वापसी, इस बार इलेक्ट्रिक होगा अवतार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 20, 2023, 08:42 PM IST

Kinetic Luna एक समय मिडिल क्लास की पॉपुलर सवारी थी। इसका इस्तेमाल छोटे व्यापारियों ने भी खूब किया। अब कंपनी भारत में इसकी वापसी करने वाली है और इस बार आ रही टुरटुरी इलेक्ट्रिक अवतार में पेश की जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • इलेक्ट्रिक लूना आ रही है भारत
  • मुकाबले का बैंड बजाएगी ई-लूना
  • कंपनी जल्द कर सकती है वापसी

Kinetic Luna Soon To Make Comeback In Electric Avatar: काइनेटिक इंजीनियरिंग लिमिटेड ने ऐलान किया है कि कंपनी ने ई-लूना के चेसी और बाकी पुर्जों का उत्पादन शुरू कर दिया है। लूना मोपेड एक समय भारत के मिडिल क्लास तबके की शान हुआ करती थी और कंपनी अब इलेक्ट्रिक अवतार में जल्द इसकी वापसी करने वाली है। करीब एक साल पहले काइनेटिक ग्रुप ने नया प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की थी और अब ई-लूना की जानकारी देकर कंपनी ने साफ कर दिया है कि जल्द इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाने वाला है।.

Kinetic Luna Reportedly Coming Back In Electric Avatar

करीब एक साल पहले काइनेटिक ग्रुप ने नया प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की थी

जल्द मार्केट में उतरेगी लूना इलेक्ट्रिक

End of Feed