कियारा अडवाणी ने खरीदी बेहद खूबसूरत लग्जरी कार, कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 31, 2023, 12:17 PM IST

बॉलीवुड की हसीना Kiara Advani ने नई Mercedes-Maybach S-Class लग्जरी सेडान खरीदी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.69 करोड़ रुपये है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कियारा ने खरीदी नई लग्जरी कार
  • मर्सिडीज-मायबाक एस-क्लास 560
  • 2.69 करोड़ रुपये शुरुआती कीमत

Kiara Advani Mercedes-Maybach S-Class: बॉलीवुड स्टार्स के बीच मर्सिडीज-मायबाक ब्रांड की कारें खूब पसंद की जाती हैं और अब इसके ग्राहकों की लिस्ट में कियारा अडवाणी भी शामिल हो गई हैं। इन्होंने हाल में अपने लिए नई मर्सिडीज-मायबाक एस-क्लास खरीदी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.69 करोड़ रुपये है। कियारा अपनी नई लग्जरी कार के साथ मुंबई में देखी गई हैं। जर्मनी के कार ब्रांड की सबसे महंगी कारों में एक एस-क्लास कंपनी के मायबाक डिविजन के बैनर तले बेची जाती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 3.37 करोड़ रुपये है।

Kiara Advani Mercedes Maybach S Class

कियारा अपनी नई लग्जरी कार के साथ मुंबई में देखी गई हैं

End of Feed