2024 Kia Sonet Facelift से हटा पर्दा, नए फीचर्स के अलावा मिले कुछ मामूली बदलाव

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 14, 2023, 02:43 PM IST

Kia India ने New Sonet Facelift से पर्दा हटा लिया है जिसकी बुकिंग 20 दिसंबर 2023 से शुरू होगी। कंपनी ने कुछ नए फीचर्स के अलावा इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को मामूली बदलाव दिए हैं जो मुकाबले के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 किआ सॉनेट फेसलिफ्ट पेश
  • 20 दिसंबर से शुरू की जाएगी बुकिंग
  • मामूली बदलावों के साथ लॉन्च होगी

2024 Kia Sonet Facelift Unveiled: किआ इंडिया ने नई सॉनेट फेसलिफ्ट से पर्दा हटा लिया है और 20 दिसंबर 2023 से इसकी बुकिंग भारत में शुरू की जाएगी। कंपनी ने इसमें कुछ मामूली कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं और कुछ नए फीचर्स के अलावा ये कार मौजूदा मॉडल जैसी ही है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के मुकाबले में आ चुकी ह्यून्दे एक्सटर वैसे तो इसी की फैमिली से है, लेकिन मार्केट में हंगामा बरपा दिया है। ऐसे में नई सॉनेट से ज्यादा उम्मीद की जा रही थी, लेकिन फेसलिफ्ट मॉडल से कुछ निराशा हाथ लगी है। कुल मिलाकर आकर्षक सिर्फ एडीएएस ही माना जा रहा है।

2024 Kia Sonet Facelift

कुल मिलाकर आकर्षक सिर्फ एडीएएस ही माना जा रहा है

बाहर से कितनी बदली

नई किआ सॉनेट के बाहरी हिस्से में मामूली बदलाव किए गए हैं, यहां थोड़ा बड़े साइज का एलईडी हेडलैंप, नए एलईडी डीआरएल, नया अगला बंपर नए फॉगलैंप और नए अलॉय व्हील्स मिले हैं। बाकी ये कॉम्पैक्ट एसयूवी मौजूदा मॉडल जैसी ही है, इसके अलावा यहां कुछ छोटे बदलाव भी दिखाई दिए हैं जो ध्यान देने पर ही नजर आने वाले हैं। कंपनी ने 8 रंगों में नई सॉनेट को पेश किया है एक रंग प्यूटर ऑलिव कलर नया है, ये सेल्टोस के साथ पहले से उपलब्ध है।

End of Feed