जल्द आने वाली है नई जनरेशन Kia Seltos, बड़े तकनीकी बदलावों के साथ होगी पेश

New Generation Kia Seltos Spied Testing: 2019 में लॉन्च हुई सेल्टोस के न्यू जनरेशन मॉडल को टेस्टिंग के दौरान एक बार फिर देखा गया है। कार की रूपरेखा और आकार पहले जैसे ही होने की संभावना है, वहीं इसके स्टाइल और डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ पेट्रोल हाइब्रिड इंजन भी मिल सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ रही नई जनरेशन सेल्टोस
  • किआ ने शुरू की कार की टेस्टिंग
  • 2019 में लॉन्च की थी पहली पीढ़ी

New Generation Kia Seltos Spied Testing: किआ सेल्टोस भारत में बहुत पॉपुलर एसयूवी है और अब कंपनी इस एसयूवी की दूसरी जनरेशन लॉन्च करने वाली है। 2019 में लॉन्च हुई सेल्टोस के न्यू जनरेशन मॉडल को टेस्टिंग के दौरान एक बार फिर देखा गया है। कार की रूपरेखा और आकार पहले जैसे ही होने की संभावना है, वहीं इसके स्टाइल और डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ पेट्रोल हाइब्रिड इंजन भी मिल सकता है। हाल में टेस्टिंग करती दिखी कार पूरी तरह स्टिकर्स से ढंकी हुई थी, लेकिन इसके नए हेडलैंप और टेललैंप फिर भी साफ नजर आए हैं।

New Generation Kia Seltos Spied Testing

Kia Seltos के न्यू जनरेशन मॉडल को टेस्टिंग के दौरान एक बार फिर देखा गया है

नए में क्या-क्या मिलेगा

नई जनरेशन किआ सेल्टोस के साथ चौकोर शेप के हेडलैंप्स और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दिखे हैं। इसकी अगली ग्रिल चौकोर सी नजर आ रही है जो आड़ी पट्टियों से लैस होगी। फिलहाल ये एसयूवी प्रोडक्शन के नजदीक दिख रही है, यानी आगे इसमें कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। कंपनी ने अब तक नई सेल्टोस के इंजन पर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है, लेकिन हमारा मानना है कि यहां कई ईंधन विकल्प यानी टर्बो पेट्रोल, टर्बो डीजल और पेट्रोल हाइब्रिड मिल सकते हैं। हाइब्रिड विकल्प लॉन्च के कुछ समय बाद दिया जा सकता है।

End of Feed