ऑटो न्यूज़

Times Drive Green Conclave & Awards 2024: 1 रुपये में 1 Km चलती है ये बाइक, प्रदूषण भी नहीं फैलाती - नितिन गडकरी

Times Drive Green Conclave & Awards 2024: यूनियन मिनिस्टर नितिन गडकरी ने टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉनक्लेव एंड अवॉर्ड्स 2024 में इलेक्ट्रिक कार, बाइक और स्कूटर के बारे में जानकारी दी है। प्रदूषण रोकने में कहीं ना कहीं अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। इस आयोजन में गडकरी ने बजाज फ्रीडम सीएनजी के बारे में बताया जो दुनिया की पहली सीएनजी बाइक है।

Image

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पेट्रोल से चलने वाली बाइक के मुकाबले CNG Bike चलाना बहुत कम खर्चीला है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉनक्लेव एंड अवॉर्ड्स
  • 1 रुपये प्रति किमी चलती है CNG बाइक
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गिनाए लाभ

Times Drive Green Conclave & Awards 2024: भारत के रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवे मंत्री नितिन गडकरी ने टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉनक्लेव एंड अवॉर्ड्स 2024 में हिस्सा लिया। बतौर चीफ गेस्ट, केंद्रीय मंत्री ने वैकल्पिक ईंधन यानी अल्टर्नेट फ्यूल पर पूरा जोर दिया। उन्होंने इलेक्ट्रिक कार, बाइक और स्कूटर के बारे में जानकारी दी है जो प्रदूषण को रोकने में कहीं ना कहीं अपनी छोटी भूमिका निभाती हैं। इस आयोजन में गडकरी ने बजाज फ्रीडम सीएनजी के बारे में बताया जो दुनिया की पहली सीएनजी बाइक है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पेट्रोल से चलने वाली बाइक के मुकाबले इसे चलाना बहुत कम खर्चीला है।

बजाज फ्रीडम सीएनजी बाइक

नितिन गडकरी ने बताया कि कुछ समय पहले वो दुनिया की पहली सीएनजी बाइक बजाज फ्रीडम लॉन्च करने गए थे। उन्होंने बताया कि लॉन्च इवेंट पर राजीव बजाज ने उन्हें बताया कि जहां सामान्य ईंधन वाली बजाज बाइक को चलाने का खर्च करीब 2.25 रुपये प्रति किमी है, वहीं सीएनजी बाइक को 1 किमी चलाने का खर्च सिर्फ 1 रुपये है। बदलते समय के साथ सीएनजी बाइक्स और कारें ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीएनजी के अलावा इलेक्ट्रिक वाहन भी बहुत ट्रेंड में है जो अच्छा संकेत हैं।

400 से ज्यादा स्टार्टअप मौजूद

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सीएनजी के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस समय भारत में 400 से ज्यादा स्टार्टअप इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर काम कर रहे हैं। बड़ी कंपनियां जहां 150-160 किमी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ला रही हैं, वहीं स्टार्टअप 60 किमी रेंज वाले ई-स्कूटर मार्केट में बेच रहे हैं और इसी वजह से इनकी कीमत भी कम है। उन्होंने आगे बताया कि इथेनॉल पर भी भारत सरकार तेजी से कार कर रही है जो एक प्रदूषण मुक्त ईंधन है तो पेट्रोल-डीजल के मुकाबले काफी सस्ता पड़ता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article