ऑटो न्यूज़

Mahindra ने खुद ही कर डाला नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का क्रैश टेस्ट, कितनी सेफ है कार

Mahindra XEV 9e Internal Crash Test: नई एक्सईवी 9ई इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा ने लॉन्च कर दी है जिसका इंटरनल क्रैश टेस्ट कंपनी ने करके दिखाया है। अब ये बात कही जा सकती है कि ये सेफ्टी में 5—स्टार रेटिंग ले आएगी। महिंद्रा ने 2022 में शोकेस किए एक्सयूवी.ई8 कॉन्सेप्ट पर नई एक्सईवी 9ई को तैयार किया है।

Image

ये बात कही जा सकती है कि New XEV 9e सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग ले आएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा ने किया इंटरनल क्रैश टेस्ट
  • भारत का पहला लाइव क्रैश टेस्ट
  • नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई पर किया

Mahindra XEV 9e Internal Crash Test: महिंद्रा ने हाल में नई एक्सईवी 9ई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की है जिसका इंटरनल क्रैश टेस्ट कंपनी ने करके दिखाया है। अब ये बात कही जा सकती है कि ये सेफ्टी में स्टार रेटिंग ले आएगी। महिंद्रा ने 2022 में शोकेस किए एक्सयूवी.ई8 कॉन्सेप्ट पर नई एक्सईवी 9ई को तैयार किया है। बीई 6ई के जैसे नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई को भी कंपनी के नए इनग्लो इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। महिंद्रा एक्सईवी 9ई की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इसकी डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू हो जाएगी।

कितनी सेफ है नई एक्सईवी 9ई

महिंद्रा ने तमिलनाडु में अपनी स्टेट ऑफ दी आर्ट सेफ्टी लैब में भारत का पहला लाइव क्रैश टेस्ट करके दिखाया है। नई एक्सईवी 9ई को खूबसूरत के साथ बहुत सेफ भी बनाया गया है। इसमें जोरदार सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 360 डिग्री सराउंड कैमरा, पार्किंग सेंसर्स, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा एंट्री लेवल एसयूवी से ही 6 एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिला है।

कॉन्सेप्ट से बिल्कुल मिलती कार

महिंद्रा ने नई एक्सईवी 9ई को बिल्कुल कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही बनाया है। दिखने में ये काफी आकर्षक है। अगला हिस्सा जोरदार नजर आता है और पूरे चेहरे को घेरता एलईडी लाइट बार भी इसे दिया गया है। इसकी झुकती हुई छत भी काफी अच्छी लग रही है जो इसे कूपे स्टाइल देती है। पिछले हिस्से को देखें तो इसमें पतले टेललैंप और इसी डिजाइन से मेल खाते एलईडी डीआरएल दिए गए हैं।

कितना खास है इसका केबिन

नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई का केबिन भी कॉन्सेप्ट मॉडल से मेल खाता है और बहुत जोरदार दिखता है। इसके साथ तीन डिस्प्ले दिए गए हैं जो लगभग पूरे डैशबोर्ड को घेर लेते हैं। यहां को ड्राइवर डिस्प्ले भी यूजर्स को मिलेगा। केबिन में 2 स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील बहुत आधुनिक है और कई सारे कंट्रोल्स के साथ आता है। ये 5-सीटर का है जिसमें आपको 663 लीटर बूट स्पेस और अलग से 150 लीटर का फ्रंक मिलेगा।

कितनी दमदार है एक्सईवी 9ई

मेकेनिकल्स की बात करें तो नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई को 2 बैटरी पैक विकल्प मिले हैं, इनमें पहला 59 किलोवाट आर का है और दूसरा 79 किलोवाट आर का है। 59 किलोवाट आर बैटरी के साथ 170 किलोवाट पावर इलेक्ट्रिक मोटर जनरेट करती है, वहीं दमदार बैटरी पैक में ये मोटर 210 किलोवाट पावर और 380 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने पर इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 656 किमी तक चलाया जा सकता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article