Kia Carens का सबसे सस्ता वेरिएंट लॉन्च को तैयार, इंजन भी होगा अपग्रेड

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 7, 2023, 12:04 AM IST

Kia India जल्द ही BS6 Phase 2 अपडेटेड इंजन Carens के साथ देने वाली है, इसके अलावा कंपनी इस MPV का सबसे सस्ता बेस वेरिएंट भी ला सकती है जिसके साथ सेगमेंट में पहली बार 5-सीटर लेआउट में लाया जा सकता है.

KEY HIGHLIGHTS
  • सबसे सस्ती किआ कारेंस होगी लॉन्च
  • अपडेटेड इंजन भी एमपीवी को मिलेगा
  • 5-सीटर लेआउट के साथ होगी पेश

Most Affordable Kia Carens: किआ जल्द मार्केट में कारेंस का डीजल आईएमटी वेरिएंट जल्द पेश करने वाली है, इसके अलावा सबसे सस्ता बेस वेरिएंट भी कंपनी 5-सीटर लेआउट में लाने वाली है. इस नए एंट्री लेवल वेरिएंट की जगह कारेंस लाइनअप में प्रीमियम ट्रिम से नीचे की होगी. अनुमान है कि कंपनी जब कारेंस के साथ बीएस6 फेज 2 ईंधन नियमों पर खरा उतरने वाला अपडेटेड इंजन देगी, ये बदलाव भी उसी समय किआ कारेंस को मिलेंगे.

Kia Carens New Base Variant

इस नए एंट्री लेवल वेरिएंट की जगह कारेंस लाइनअप में प्रीमियम ट्रिम से नीचे की होगी.

गाड़ी को मिलेंगे अपडेटेड इंजन

मौजूदा किआ कारें डीजल में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिले हैं. नए आईएमटी को 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलने की संभावना है जो 1 अप्रैल 2023 से लागू होने वाले नए ईंधन नियमों के अनुकूल होंगे. बता दें कि यही इंजन किआ सेल्टोस में भी इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा कंपनी 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन को भी नए नियमों और ई20 मानकों वाला बना रही है.

End of Feed