10 मार्च को लॉन्च होगी बाइक
नएटीजरमेंसामनेआयाहैकिदोनईक्रूजरबाइक्समेंएकमॉडल 10 मार्च 2023 कोग्लोबलमार्केटमेंलॉन्चकियाजानेवालाहै. इसनईमोटरसाइकिलकेसाथक्यूजेमोटर्ससेलिया 353 सीसीलिक्विड-कूल्डपैरेलल-ट्विनइंजनदियाजाएगाजोकरीब 35पीएस ताकतबनाताहै. लीकहुएइस्तावेजमेंयेभीसामनेआयाहैकिनईबाइककावजन 195 किग्रीकेआस-पासहोगाऔरइसकीटॉपस्पीड 143 किमी/घंटाहै.
दमदार मॉडल का लॉन्च भी जल्द
हार्ली-डेविडसन एक्स350 के अलावा कंपनी एक्स500 भी लाने वाली है जिसके जल्द लॉन्च होने का अनुमान है. इस बाइक के साथ 500 सीसी का इंजन मिलेगा जो 47.5 पीएस ताकत और 46 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. यही इंजन बेनेली टीआरके एडवेंचर, लिओनचीनो 500 स्क्रैंबलर और 502 सी क्रूजर के साथ भी दिया गया है. इसके भारत में लॉन्च होने की बहुत कम संभावना है, क्योंकि हार्ली देश में हीरो के साथ मिलकर पहले से सस्ती और कम दमदार बाइक्स पर काम कर रही है. यहां बन रही बाइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, हंटर 350 और मीटिओर 350 के अलावा जावा 42 से होने वाला है.
