Bill Gates Drives Mahindra Treo Electric Rikshaw: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर भारत दौरे पर हैं और हाल में वो इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा चलाते नजर आए हैं, इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो मिरर में नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, “वो क्या चीज है जिसके तीन पहिये हैं, कोई ईंधन नहीं लगता और कोई शोर भी नहीं करता? इसका नाम है Mahindra Treo.” उन्होंने इस इलेक्ट्रिक तीन-पहिया के कुछ फीचर्स भी शेयर किए हैं. बिल गेट्स ने आगे कहा, “हम एक रास्ता दोबारा तैयार करने वाले हैं जहां खेती से लेकर ट्रांसपोर्ट और बाकी सारे काम बिना कोई प्रदूषण फैलाए होंगे.”
बज रहा था ‘बाबू समझो इशारे’
सूट-बूट में बिल गेट्स ने नई कई रास्तों पर ये इलेक्ट्रिक ऑटो चलाया और इस वीडियो में चलती का नाम गाड़ी वाला बाबू समझो इशारे गाना साफ सुनाई दे रहा है. इसी कमेंट पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस वीडियो को रिट्वीट कर लिखा, “चलती का नाम बिल गेट्स की गाड़ी... आपने ट्रेओ चलाकर देख इसपर मुझे बहुत खुशी हुई है. अब आपकी अगली ट्रिप का एजेंडा 3-व्हीलर ईवी ड्रैग रेस होगा जिसमें मैं, सचिन तेंदुलकर और आप (बिल गेट्स) शामिल होंगे.”
हारन पुकारे पम पम पम
इन दोनों व्यापारियों के बीच की ये बात ट्विटर पर खासा पसंद की जा रही है और कई सारे लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं. बीते कुछ समय से पूरे देश में पॉपुलर हो चुके नगालैंड के राजनेता तेमजेन इम्ना अलोंग ने भी इसपर कमेंट किया है जिसमें उन्होंने कहा, “हारन पुकारे पम पम पम, ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री को कार्बन मुक्त करने में आपके सहयोग के लिए मैं आपका हार्दिक धन्यवाद करता हूं. इस इलेक्ट्रिक रिक्शा में इनोवेशन के लिए आपका पैशन नजर आता है. ये बहुत प्रेरणादायी है ड्राइविंग इनोवेशन, डिकार्बनाइजिंग दी फ्यूचर.”
